MP News: किसानों के लिए बड़ी राहत, अब सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली: CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के कल्याण के उपायों की रूपरेखा बताई, जिसमें सिंचाई के लिए दिन में बिजली, खरीफ और रबी फसलों के लिए एक साल की ऋण चुकौती अवधि, और ग्रामीण आय बढ़ाने के लिए डेयरी सहकारी समितियों का विस्तार, साथ ही छात्रवृत्ति और विवेकपूर्ण व्यय मार्गदर्शन शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए अब दिन के समय भी बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने 2 सितंबर को श्योपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को ग्वालियर एयरपोर्ट से वर्चुअली संबोधित किया और किसानों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने श्योपुर कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए नए विश्राम गृह के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये की घोषणा की।

Farmer Welfare in MP at Balram Krishi Mahotsav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा दी जा रही है।

खरीफ और रबी फसलों के लिए ऋण चुकाने की निर्धारित छह-छह महीने की अवधि को बढ़ाकर अब एक वर्ष कर दिया गया है। यानी किसान जिस तारीख को ऋण लेगा, उसी तारीख से एक वर्ष तक उसे ऋण चुकाने की अवधि मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिक संख्या में दुग्ध सहकारी समितियों का गठन करने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले में धान और गेहूं का बंपर उत्पादन होता है। इसके साथ ही यहां के किसान मोटे अनाज का उत्पादन भी कर रहे हैं।

बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें, फिजूलखर्ची रोकें

मुख्यमंत्री ने कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाने और फिजूलखर्ची रोकने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में ऐसी परंपरा विकसित की जानी चाहिए, जिसमें शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च न हो। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलनों के माध्यम से विवाह संपन्न कराने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की भी बधाई दी।

पराली प्रबंधन के लिए किसान को मिला 1.20 लाख रुपये का अनुदान

बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद किया। ग्राम राडेप के किसान मुकुट चौधरी ने बताया कि शासन की कृषि अभियांत्रिकी योजना के तहत उन्हें पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी पर मिले हैं। उन्होंने पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर खरीदा, जिस पर उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये का अनुदान मिला।

किसान मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकों और फसलों से संबंधित उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन और एनआरएलएम की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई।

प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान नरेंद्र चौधरी, भरत जाट, शिशुपाल मीणा, सोनू शर्मा, बनवारी मीणा, भुवनेश मीणा, पूरण प्रजापति, गोविंद पटेलिया और मान सिंह पटेलिया को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों अंकुश मेहर, भूमिका माहौर, आशा गुर्जर, अनमोल मीणा, अभय गुर्जर, पूनम जाट, वैष्णवी जाट, दीनबंधु मीणा, करण मीणा और मयंक शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+