कांग्रेस ने सत्यव्रत चतुर्वेदी को पार्टी से निकाला, बेटे ने सपा के टिकट पर भरा था पर्चा
Recommended Video

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने बागियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे नितिन चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने नामांकन की आखिरी तारीख तक 17 नेताओं को पार्टी से निकाला है।

बेटे के लिए टिकट मांग रहे सत्यव्रत ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हुए बेटे का साथ देने का ऐलान किया था। उन्होंने साफ कहा था कि वह अपने बेटे के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा था कि बेटे ने जो भी फैसला लिया है वो सोच-समझकर लिया है। 8 नेता दूसरे दलों के टिकट पर अब चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि करीब एक दर्जन नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
कांग्रेस 15 साल बाद सूबे में सत्ता में वापसी की कोशिश में लगी है तो उसे बगावत करने वाले नेताओं की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। पार्टी ने सत्यव्रत चतुर्वेदी के साथ 17 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। बता दें कि राज्य की 230 सीटों पर 28 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है जिसके नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications