सरकारी कर्मचारियों से बोले कमलनाथ- भाजपा की मदद करने वाले सोच लें, मेरी चक्की बारीक पीसती है

सरकारी कर्मचारियों से बोले कमलनाथ-सोच लें, मेरी चक्की बारीक पीसती है

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता कमलाथ का सरकारी कर्मचारियों को कथित तौर पर धमकाने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि राज्य में कुछ सरकारी कर्मचारी भाजपा को फायदा पहुंचाने की जुगत में लगे हैं। ऐसे कर्मचारी याद रखें कि कांग्रेस सत्ता में आई तो इन सबसे हिसाब किया जाएगा।

चुनावी रैली में बोले कमलनाथ

चुनावी रैली में बोले कमलनाथ

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, कमलनाथ की चक्की देर से चलती है लेकिन पीसती बहुत बारीक है। कुछ सरकारी अधिकारी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ पुलिसवाले भी भाजपा की तरफ झुके हैं। पुलिस अधिकारियों को अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए, किसी की तरफ झुकना ठीक नहीं। कमलनाथ ने कहा, याद रखना, 11 के बाद 12 दिसंबर भी आता है। 11 दिंसबर से कमलनाथ का इशारा मतगणना वाले दिन से है।

बयानों को लेकर लगातार चर्चा में

बयानों को लेकर लगातार चर्चा में

मध्य प्रदेश में कमलनाथ कांग्रेस के अहम नेता हैं। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान वो लगातार अपने बयानों के चलते भाजपा के निशाने पर भी आ रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर कमलनाथ से चुनाव में महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी किए जाने के सवाल पर किया गया तो कमलनाथ ने कहा, कांग्रेस चुनाव जीतने वाली महिलाओं को टिकट दे रही है, कोटा और सजावट के आधार पर टिकट नहीं दिए जा रहे। इससे पहले आरएसएस को लेकर उनका बयान भी चर्चा में रहा।

वापसी की कोशिश में कांग्रेस

वापसी की कोशिश में कांग्रेस

मध्य प्रदेश में 15 साल से भाजपा सत्ता में हैं। ऐसे में कांग्रेस 28 नवंबर को होने वाले चुनाव से सत्ता में वापसी की कोशिश में है। भाजपा ने राज्य में 2013 के विधानसभा चुनाव में कुल 230 में से 44.88 प्रतिशत वोट के साथ 165 सीटें जीती थी जबकि 42.67 प्रतिशत वोट के साथ कांग्रेस को महज 58 सीटें मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+