बेंगलुरू में ठहरे विधायकों की कर्नाटक डीजीपी को चिट्ठी, हमें किसी कांग्रेस नेता से नहीं मिलना
नई दिल्ली। बेंगलुरू के एक होटल में ठहरे मध्य प्रदेश के 22 कांग्रेस विधायकों ने कर्नाटक के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। चिट्ठी में लिखा गया है कि उनसे कुछ कांग्रेस नेता मिलने की बात कह रहे हैं लेकिन हम किसी से नहीं मिलना चाहते। किसी को भी उनसे मिलने के लिए होटल में भीतर ना आने दिया जाए। बुधवार को दिग्विजय सिंह इन विधायकों से मिलने पहुंचे हैं, हालांकि उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
Recommended Video

हमें कांग्रेस नेता से नहीं मिलना
विधायकों की ओर से कर्नाटक डीजीपी को लिखी चिट्ठी में कहा गया है, मध्यप्रदेश से कांग्रेस के कुछ नेता बेंगलुरु आए हैं। हम कांग्रेस के किसी नेता से मिलना नहीं चाहते हैं। आपसे अनुरोध है कि कांग्रेस के नेता हमसे को मिलने की अनुमति ना दी जाए। साथ ही आपसे निवेदन है कि हमारी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि मध्य प्रदेश के सियासी संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जो सुनवाई हो रही है, उसको प्रभावित करने के लिए कांग्रेस नेता बंगलुरू आए हैं।

दिग्विजय सिंह बेंगलुरू में
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को होटल पहुंचकर इन विधायकों से मिलने की कोशिश की थी। पुलिस ने दिग्विजय सिंह को होटल में जाने से रोकते हुए हिरासत में ले लिया। इसके बाद इन विधायकों ने वीडियो जारी कर कहा कि वो दिग्विजय सिंह से नहीं मिलना चाहते हैं। साथ ही कर्नाटक पुलिस महानिदेशक को चिट्ठी लिखी है कि उनसे मिलने के लिए किसी को भी होटल ना आने दिया जाए।

कमलनाथ ने कहा, जरूरत पड़ी तो मैं जाऊंगा बेंगलुरू
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा पिछले 15 महीनों में हमने कई बार बहुमत साबित किया है। अगर कोई कहता है कि हमारे पास बहुमत नहीं है तो अविश्वास प्रस्ताव लाइए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं भी बेंगलुरू जाऊंगा और विधायकों से बात करूंगा। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने के बाद 22 कांग्रेस विधायक बेंगलुरू में हैं। जिससे प्रदेश की कमलनाथ सरकार संकट में है। कांग्रेस विधायकों को वापस लाने को कह रही है तो भाजपा का कहना है कि कमलनाथ फ्लोर टेस्ट का सामना करे।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Pune-Bengaluru Vande Bharat Sleeper: पुणे से बेंगलुरू महज 13 घंटे में, 16 AC कोच वाली स्लीपर को मिली मंजूरी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications