गुना से बीजेपी विधायक के पोते ने दी युवती को एसिड अटैक की धमकी, जबरदस्‍ती करना चाहता था बात

गुना। मध्‍य प्रदेश के गुना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीलाल जाटव के पोते विवेक जाटव पर एक युवती को प्रताड़ित करने और धमकाने का केस दर्ज हुआ है। युवती ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि विवेक जाटव से जब उसने बात करने से मना किया तो उसने चेहरे पर तेजाब फेंकने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, युवती ने यह भी बताया कि विवेक तलवार लेकर उसके घर के बाहर आ गया और जमकर उत्‍पात मचाया। पुलिस ने विवके के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गुना से बीजेपी विधायक के पोते ने दी युवती को एसिड अटैक की धमकी, जबरदस्‍ती करना चाहता था बात

युवती ने बताया कि वह पीजी कॉलेज की विद्यार्थी है और वह कॉलेज में पेपर देकर घर लौट रही थी, तभी विवेक ने उसका रास्ता रोककर उसे परेशान करने लगा। जब युवती ने बात करने से इंकार किया तो विवेक ने उसे चेहरे पर एसिड डालकर चेहरा बिगाड़ देने की धमकी दी थी। युवती ने शिकायत में बताया है कि इसके बाद कल रात विवेक अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और अश्लील गालिया देते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, इस मामले पर सिटी कोतवाली प्रभारी अविनीत शर्मा ने बताया कि आवेदिका द्वारा कार्यवाही हेतु आवेदन दिया गया है जिसको विवेचना में लेकर जाँच की जायेगी और घटनाक्रम से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में विधायक गोपीलाल जाटव ने कहा कि उन्हें तीन-चार दिन पहले ही मामले की जानकारी मिली है। महिला या लड़की कि सी पर आरोप लगाए तो उसी की सुनवाई की जाती है। फुटेज तो मैंने भी देखे हैं। अब आरोप कैसे झुठला सकते हैं। हमारी कु छ दिन पहले लड़की के माता-पिता से बात हुई थी। मैंने उनसे कहा था कि बच्चों को समझाओ। अभी पोते विवेक से मेरी बात नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+