चलती कार पर गिरा पत्थर छत तोड़ते हुए बैंक मैनेजर के सिर पर लगा, मौत
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बैतुल जिले में कार की छत पर गिरे एक पत्थर ने बैंक मैनेजर की जान ले ली। पत्थर कार की छत से पार होते हुए मैनेजर अशोक वर्मा के सिर पर लगा, जिससे उनको गहरी चोट आई और उनकी जान चली गई। नागपुर रोड पर एक स्टोन क्रशर में ब्लास्टिंग से उछल कर ये पत्थर गाड़ी पर गिरा था। करीब दो किलो का ये पत्थर गाड़ी चला रहे बैंक मैनेजर वर्मा के सिर पर लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 45 साल के बैंक मैनेजर अशोक वर्मा बैतुल-नागपुर हाईवे पर अपनी कार से जा रहा थे। उनके साथ बैंक के ही तीन और कर्मचारी भी थे। कार में मौजूद दूसरे लोगों के मुताबिक, कार पर अचानक पत्थर गिरा और किसी नुकीली चीज की तरह छत तको फाड़ते हुए वर्मा के सिर पर लगा। इससे उनका सिर बुरी तरह से फट गया। कुछ दी मिनट में उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जिस क्रेशर से पत्थर उछला था उसे भी फिलहाल सील कर दिया गया है। बताया गया है कि ब्लास्टिंग खनिज विभाग को बिना किसी सूचना के की जा रही थी। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications