ABP News CSDS Exit Poll 2018: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही अब हर किसी की नजर चुनाव के नतीजों पर टिकी है। आज राजस्थान और तेलंगाना में वोटिंग समाप्त होने के सात ही तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। एबीपी के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। एबीवीपी-लोकनीति सीएसडीएस के एग्जिट पोल के अनुसार इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

सत्ता परिवर्तन
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 94 सीटें जा सकती है जबकि कांग्रेस के खाते में 126 सीटें जाती दिख रही है, जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें जा सकती हैं। वहीं न्यूज 24-पेस मीडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 98-108 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को 110-120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 10-14 सीटें मिल सकती हैं।
अलग-अलग क्षेत्र में प्रदर्शन
मध्य प्रदेश मालवा उत्तर की 63 सीटों मे से 33 सीटों पर भाजपा को जीत मिलती दिख रही है, जबकि 29 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होता दिख रहा है। वहीं एक सीट निर्दलीय के खाते में जा सकती है। वहीं मध्य प्रदेश के विंध्य प्रदेश की 56 सीटों पर नजर डालें तो यहां की 33 सीटें कांग्रेस के खाते में तो 20 सीटों पर भाजपा को जीत मिल सकती है, जबकि 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती है। चंबल इलाके की 34 सीटों में से भाजपा के खाते में 10 सीटें और कांग्रेस के खाते में 21 सीटें जाती दिख रही है, जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें आ सकती हैं।
महाकौशल में भी बेहतर कांग्रेस
महाकौशल की बात करें तो यहां 49 सीटों में से 21 सीटें भाजपा के खाते में तो 26 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है, जबकि अन्य के खाते में 2 सीट जा सकती है। मध्य प्रदेश आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटें हैं। वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा को 168 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 58 सीटें ही आई थी। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना पूरा जोर लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications