मध्य प्रदेश: सोमवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन और मंडला के सभी स्कूल बंद, भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, मंडला और नरसिंहपुर में सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।

गौरतलब है कि रविवार को भोपाल में सुबह 8.30 बजे से आज शाम 5.30 बजे तक भोपाल शहर में 62.1 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं पचमढ़ी में 45 मिलीमीटर, जबलपुर में 42 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications