ट्रक और जीप में जबरदस्त भिड़ंत, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
भोपाल। महाराष्ट्र के जलगांव से मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्घालुओं से भरे वाहन (तूफान) और ट्रक के बीच खंडवा जिले में हुई जबरदस्त टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए खंडवा जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस हादसे में पांच यात्री घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए खंडवा के जिला चिकित्सालय भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications