मध्य प्रदेश में भाजपा को झटका, दो विधायकों ने दिया कमलनाथ सरकार के पक्ष में वोट

नई दिल्ली। बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में क्रिमिनल लॉ (संसोधन) बिल पर वोटिंग हुई। बिल को विधानसभा ने पास कर दिया। खास बात ये रही कि भाजपा के दो विधायकों ने भी कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोट किया। बिल पास होने के बाद विधानसभा को स्थगित कर दिया गया। विधानसभा के बाहर सीएम कमलनाथ ने कहा कि भाजपा हमें अल्पमत में बता रही है और कह रही है कि किसी भी दिन सरकार गिर सकती है। वहीं आज सदन में क्रिमिनल लॉ बिल पर वोटिंग के दौरान दो भाजपा विधायकों ने सदन में सरकार के पक्ष में वोट किया है।

नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने सदन में कहा, 24 घंटे में गिरा देंगे सरकार

नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने सदन में कहा, 24 घंटे में गिरा देंगे सरकार

मंगलवार को कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिरने के बाद आज (बुधवार) को मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने विधानसभा में कहा कि ये सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा, अगर हमारे ऊपर वाले नंबर 1 और 2 का आदेश हुआ तो कांग्रेस सरकार 24 घंटे भी नहीं चलेगी।

कमलनाथ ने भार्गव को दिया जवाब

कमलनाथ ने भार्गव को दिया जवाब

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि आपके नंबर 1 और 2 समझदार हैं, इसलिए आदेश नहीं दे रहे। ये नंबर एक और दो कौन हैं? इनके बारे में सब लोग हकीकत जानते हैं। मध्य प्रदेश में हमारी सरकार पांच साल पूरे करेगी। अगर भाजपा को लगता है कि हमारे पास बहुमत नहीं है तो आज ही अविश्वास प्रस्ताव ले आएं। साबित हो जाएगा कि सरकार अल्पमत में है या नहीं। कमलनाथ ने कहा कि यहां बैठे विधायक बिकाऊ नहीं हैं। इसके बाद क्रिमिनल लॉ पर वोटिंग हुई तो सरकार बिल पास कराने में कामयाब रही।

मध्य प्रदेश विधासभा में दलों की स्थिति

मध्य प्रदेश विधासभा में दलों की स्थिति

2018 में हुए मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सूबे की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 114 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वह बहुमत के लिए जरूरी 116 के आंकड़े से पीछे रह गई थी। कमलनाथ 4 निर्दलीय, 2 बसपा और एक सपा विधायक से समर्थन से सरकार चला रहे हैं। वहीं बीजेपी के पास 108 विधायक हैं। जबकि एक सीट रिक्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+