औवेसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं माधवी लता को दी गई Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
Maadhavi Latha Y+ category security: हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता को गृह मंत्रालय ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। माधवी लता हैदराबाद से माधवी लता ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी प्रमुख और सासंद असदुद्दीन औवेसी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

क्यों दी गई माधवी लता को Y+ कैटेगरी सिक्योरिटी?
गृह मंत्रालय ने माधवी लता को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर दी है। वाई-प्लस कैटेगरी में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात रहते हैं।
Recommended Video
उसके अलावा पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए घर के आसपास भी तैनात रहते हैं। इसके अलावा 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सिक्योरिटी देते हैं।
माधवी लता ने असदुद्दीन ओवैसी पर लगाया गंभीर आरोप?
असदुद्दीन ओवैसी ने भारत के चुनाव आयोग से उन्हें मिल रही कथित धमकी भरे कॉल की जांच करने को कहा है। इसके बार में माधवी लता ने पूछे जाने पर कहा कि, जब उनकी "आईएसआईएस और किंग के समूह के लोगों" से दोस्ती है तो उन्हें जान से मारने की धमकी कौन दे सकता है।
उन्होंने कहा, ''उन्हें (असदुद्दीन ओवैसी) जान से मारने की धमकी कौन दे रहा है? उनकी दोस्ती के लेवल तो आप सबको पता ही है।''
who is Maadhavi Latha: कौन हैं माधवी लता?
माधवी लता भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता हैं। लोकसभा चुनाव-2024 में वह पहली बार हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं।
माधवी लता एक समाजसेवी, शास्त्रीय नृत्यांगना और उद्यमी हैं। उनकी छवि एक मजबूत हिंदुत्व समर्थक की है।
माधवी लता ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में तीन तलाक पर कई मुस्लिम महिला समूहों के साथ काम किया था। वह उन कुछ लोगों में से एक थीं जिन्हें तीन तलाक के उन्मूलन पर बात करने के लिए आमंत्रित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications