iOS के लिए भी UIDAI जल्द लाएगा mAadhaar एप, लाखों यूजर्स को फायदा
नई दिल्ली। आधार नियामक संस्था, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने iOS यूजर्स के लिए भी जल्द ही mAadhaar एप लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी खुद यूआईडीआई के सीईओ अजय भूषण ने दी। बता दें कि यूआईडीआई एंड्रायड यूजर्स के लिए पहले ही mAadhaar एप लॉन्च कर चुका है। mAadhaar एप में आपके आधार कार्ड का इलेक्ट्रानिक वर्जन मौजूद होगा जिसके बाद आपको हर जगह आधार कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं इस ऐप से आपको क्या फायदा होगा।

पेपर फॉर्मेट का झंझट खत्म
अभी तक आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड रखना होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर दिखाया जाता है। इस ऐप को डाउनलोड कर के इंस्टॉल करने के बाद आपको ऐसा नहीं करना होगा। इस ऐप से आपको यह फायदा होगा कि आपको पेपर-फॉर्मेट के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। अगर आपके मोबाइल में यह ऐप है आपने इस पर रजिस्टर भी करवा लिया है तो आपको अपने साथ आधार कार्ड रखने की कोई जरूरत नहीं होगी।

क्या-क्या होगा इसमें?
इस ऐप को यूआईडीएआई की तरफ से विकसित किया गया है। इस ऐप में आपका नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता दर्ज होगा। इसके साथ-साथ आपकी तस्वीर भी लगी होगी और आपके आधार नंबर को भी इस ऐप से लिंक किया जाएगा। इस ऐप को आप गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, अभी यह ऐप बीटा वर्जन में है।

सुरक्षा के दो शानदार फीचर
आपकी निजी जानकारियों को सुरक्षा देने के लिहाज से इस ऐप में बायोमीट्रिक लॉकिंग फीचर भी दिया गया है। एक बार अगर यह ऐप लॉक हुआ तो फिर इसे सिर्फ यूजर ही अनलॉक कर सकेगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिए दूसरा फीचर है टीओटीपी (TOTP) यानी टाइम बेस्ड वन टाइम पासवर्ड (Time-based One-Time Password). इस फीचर की मदद से आप वन टाइम पासवर्ड जनरेट कर सकेंगे।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications