करुणानिधि की हालत बिगड़ी, सड़क पर समर्थकों का तांता, अगले 24 घंटे अहम

Recommended Video

    M Karunanidhi Passes Away at the age of 94 | वनइंडिया हिंदी

    चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। करुणानिधि का चेन्नई के कावेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा है। अस्पताल के बाहर करुणानिधि के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं। करुणानिधि की खराब तबीयत की वजह से अस्पताल के बाहर उनके कई समर्थकों की आंख में आंसू है। आपको बता दें कि बीती रात अस्पताल की ओर से कहा गया था कि करुणानिधि की तबीयत फिर से खराब हो गई और उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है। वहीं अस्पताल के बाहर जमा समर्थकों से करुणानिधी की बेटी कनिमोझी ने मुलाकात की।

    karunanidhi

    चेन्नई के कावेरी अस्पताल की ओर से सोमवार को करुणानिधि का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था, जिमसे बताया गया था कि करुणानिधि की हालत बिगड़ रही है और उनपर दवाईयां असर नहीं कर रही है। जिसके बाद से लगातार अस्पताल के बाहर करुणानिधि के समर्थकों की भीड़ जमा हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार सोमवार दोपहर तक करुणानिधि का ब्लड प्रेशर ठीक था, लेकिन अचानक से इसमे गिरावट दर्ज की गई और उन्हे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है, जहां वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+