अमिर खान, कंगना रनौत के बाद इस मशहूर गीतकार ने अवॉर्ड शो को कहा अलविदा, जानें वजह
नई

मनोज ने अपनी नाराजगी ट्वीट करके जाहिर की
शनिवार को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा हुई। इसमें बेस्ट लिरिक्स के लिए 'अपना टाइम आएगा' (डिवाइन और अंकुर तिवारी) को विजेता चुना गया। बता दें तेरी मिट्टी गाने के लिए मनोज मुंतशिर को नॉमिनेट किया गया था। जब उनके गाने की जगह 'अपना टाइम आएगा' को चुना गया तो यह बात गीतकार मनोज मुंतशिर को नागवार गुजरी। अवॉर्ड्स की घोषणा के तुरंत बाद मनोज ने अपनी नाराजगी ट्वीट करके जाहिर की।
जिंदगी में कभी अवॉर्ड शो में नहीं आउंगा
नाराजगी जाहिर करते हुए मनोज ने ट्वीट किया, 'प्रिय अवॉर्ड्स...अगर मैं अपनी पूरी जिंदगी भी कोशिश करूं तो 'तू कहती थी तेरा चांद हूं मैं और चांद हमेशा रहता है' से अच्छी लाइन नहीं लिख पाऊंगा। आप उन शब्दों का सम्मान करने से चूक गए जिसने लाखों भारतीयों की आंखों में देश के लिए आंसू ला दिए थे। यह मेरी कला का अनादर होगा अगर मैं अब भी तुम्हारे बारे में सोचता रहूं। यह मेरी तरफ से फाइनल गुड बाय। मैं आधिकारिक रूप से घोषणा करता हूं कि अपनी आखिरी सांस तक किसी अवॉर्ड कार्यक्रम में नहीं जाऊंगा।'

अमेठी, उत्तर प्रदेश में जन्मे मनोज मुंतशिर
गौरतलब है कि अमेठी, उत्तर प्रदेश में जन्मे मनोज मुंतशिर को फिल्म 'एक विलेन' के 'गलियां', फिल्म 'बादशाहों' के 'मेरे रश्के कमर' और फिल्म 'रुस्तम' के 'तेरे संग यारा' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज की स्क्रिप्ट भी लिखी है। शनिवार को संपन्न हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म 'गली बॉय' ने 10 पुरस्कार हासिल किए हैं। इसमें बेस्ट ऐक्टर (रणवीर सिंह) और बेस्ट ऐक्टर (फीमेल, आलिया भट्ट) शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications