Lulu Mall: लखनऊ के लुलु मॉल का अनोखा कारनामा, 350 दीये जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ के लुलु मॉल का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। मॉल के नाम ये रिकॉर्ड एक लंबी रिले लाइटिंग के लिए दर्ज हुआ। लखनऊ के लुलु मॉल का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। लखनऊ के लुलु मॉल का

Lucknow Lulu Mall: लखनऊ के लुलु मॉल का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। मॉल के नाम ये रिकॉर्ड एक लंबी रिले लाइटिंग के लिए दर्ज हुआ। जिसमें लुलु मॉल की ओर से 39 मिनट में 350 दीये जले थे।

लुलु में मॉल ने तोड़ा 250 दीयों का रिकॉर्ड

लुलु में मॉल ने तोड़ा 250 दीयों का रिकॉर्ड

लखनऊ के लुलु मालु में दिवाली उत्सव के दौरान सबसे बड़ी रिले लाइटिंग आयोजित की थी। मॉल में यहां रिले के आकार में दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसमें मॉल और दुकानदारों और ग्राहकों ने भाग लिया था। इसमें कुल 350 दीये जलाए गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड 250 दीये जलाने का था।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

लखनऊ के लुलु मॉल का नाम मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। ये रिकॉर्ड लंबी अधिक दीयों वाली रिले लाइटिंग के लिए दर्ज किया गया। इसमें तेल के दीये जलाए गए। लुलु इंडिया शॉपिंग मॉल के क्षेत्रीय निदेशक जयकुमार गंगाधर के अनुसार, "पहले विश्व रिकॉर्ड 250 दीपक जलाने का था, लेकिन आज हमने 39 मिनट में 350 दीपक जलाए।"

ग्राहकों ने भी लिया हिस्सा

ग्राहकों ने भी लिया हिस्सा

मॉल की ओर से परिसर में मौजूद ग्राहकों और आसपास के दुकानदारों की इसमें मदद ली गई। इसमें लोगों को कतार में बैठाकर बिना जलाए तेल के दीये पकड़ाए गए। लोगों को एक खास डिजाइन बनाने के लिए कतार में बठाया गया।

ऐसे जले दीये

ऐसे जले दीये

जैसे हम एक दूसरे को बॉल पास करते हैं ठीक वैसे ही दिये चलान के लिए यहां प्रयोग हुआ। सिर्फ पहले दीयो को चलाने के लिये माचिस या फिर लाइटर का प्रयोग किया। बाकी के दीयों एक दीये से दूसरे दीये में आग लगाकर जलाया गया। ये प्रोसेस अंतिम 350वें दीये तक चला और इस प्रकार अंतिम दीया जल पाया।

एक दीया जलाने में लगे 5 सेकंड

एक दीया जलाने में लगे 5 सेकंड

मॉल में 350वां दीया जलते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। रिले के अगले सदस्य ने एक दीये से दूसरा दीया जलाने में 5 सेकेंड का वक्त लिया। बता दें कि कुछ महीनों पहले ही लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। यह लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल है, जो सुशांत गोल्फ सिटी में 11 एकड़ एरिया में बना है। इसे बनान में करीब 2 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+