राहुल गांधी के सपने को पूरा करेगी लखनऊ की यह लड़की

नई दिल्‍ली। टेलीविजन चैनलों, इंटरनेट, अखबारों व रेडियो पर आप आये दिन यूपीए-2 के भारत निर्माण के विज्ञापन देखते आ रहे होंगे। भारत निर्माण के विज्ञापनों में लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का प्रचार किया जा रहा है। इस विज्ञापन को सफल बनाने वाली लड़की कहीं और की नहीं बल्कि लखनऊ की है। जरा सोचिये लखनऊ के इस खूबसूरत चेहरे का जादू चल गया, तो राहुल गांधी के यूपीए-3 की सरकार बनाने का सपना जरूर पूरा हो जायेगा, फिर सामने चाहे नरेंद्र मोदी हों या ममता-मुलायम।

खैर सीधी बात करें तो कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के हाथों में कांग्रेस की चुनावी डोर है और इस पतंग को आसमान की ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिये यूपीए-2 के भारत निर्माण के विज्ञापन धड़ल्‍ले से देखे जा रहे हैं। इन विज्ञापनों में लखनऊ की मॉडल अनुप्रिया गोयनका खासी चर्चा में भी हैं। अनुप्रिया दक्षिण भारत में कई विज्ञापन कर चुकी हैं और जल्‍द ही एक तेलुगू फिल्‍म में भी आने वाली हैं।

अनुप्रिया ने प्रारंभिक पढ़ाई लखनऊ में की और फिर वह दिल्‍ली चली गईं। दिल्‍ली के ज्ञान भारती कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। अनुप्रिया इस समय भारत निर्माण के ऐड कैम्‍पेन में व्‍यस्‍त हैं।

हर विज्ञापन में प्रिया

हर विज्ञापन में प्रिया

खाद्य सुरक्षा से लेकर डायरेक्‍ट बेनीफिट ट्रांसफर स्‍कीम और भूमि अधीग्रहण अधिनियम तक सभी के विज्ञापनों में अनुप्रिया दिखाई देंगी।

थियेटर आर्टिस्‍ट

थियेटर आर्टिस्‍ट

अनुप्रिया लखनऊ के कई थियेटर कार्यक्रम कर चुकी हैं। उन्‍हें इस कैम्‍पेन के लिये प्रदीप सरकार ने चुना है। सरकार ही यूपीए 2 के विज्ञापन विभाग को संभाल रहे हैं।

 अनुप्रिया की फिल्‍म

अनुप्रिया की फिल्‍म

अनुप्रिया की जल्‍द ही तेलुगू भाषा में फिल्‍म आने वाली है जिसका नाम पोट्टूगाडू है।

पूरे भारत में प्रिया

पूरे भारत में प्रिया

प्रिया जिन विज्ञापनों को करने जा रही हैं, वो पूरे भारत में प्रसारित किये जा रहे हैं, जिसकी उन्‍हें बेहद खुशी है।

बॉलीवुड जाना है

बॉलीवुड जाना है

प्रिया कहती हैं कि फिलहाल वो पूरी तरह भारत निर्माण पर फोकस करेंगी, लेकिन उन्‍हें उम्‍मीद है कि आगे चलकर बॉलीवुड में बड़ा ऑफर जरूर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+