Lubna Qureshi: मनोहर लाल धाकड़ के वायरल वीडियो कांड में नजर आई महिला कौन? जानें पूरा सच

Lubna Qureshi: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर वायरल वीडियो में मनोहर लाल धाकड़ के साथ एक महिला भी नजर आई थी। महिला की पहचान को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। पहले इसमें बीकानेर की शेरनी नाम से चर्चित मोनिका राजपुरोहित के होने का दावा किया गया था। हालांकि, वह दावा झूठा निकला है और महिला मोनिका नहीं है। अब कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर लुबना कुरैशी नाम की महिला को लेकर दावा किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि धाकड़ के साथ नजर आई महिला लुबना कुरैशी है। हमने इसकी पूरी पड़ताल की है और यह महिला लुबना कुरैशी नहीं हैं। इस केस की पूरी टाइमलाइन और लुबना कुरैशी से जुडे दावों का सच जानें यहां।

Lubna Qureshi को लेकर क्या दावा किया जा रहा है

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मंदसौर के मनोहर लाल धाकड़ को एक महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करते देखा गया था। कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि महिला लुबना कुरैशी है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत है।

Lubna Qureshi

यह भी पढ़ें: MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे वायरल VIDEO, मंदसौर के BJP नेता धाकड़ को कैसे मिली जमानत, जानिए पूरी कहानी

क्या है एक्सप्रेसवे वीडियो कांड

13 मई 2025 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे CCTV कैमरों में मध्य प्रदेश के मंदसौर के नेता मनोहर लाल धाकड़ को एक कार के बाहर एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद दावा किया गया कि धाकड़ बीजेपी के स्थानीय नेता हैं। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि मनोहर लाल धाकड़ बीजेपी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है।

मनोहर लाल धाकड़ पर केस दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद मनोहर लाल धाकड़ पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक अश्लीलता), 285 (सार्वजनिक मार्ग में बाधा डालना) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया और उनकी गिरफ्तारीहुई है।

कैसे आया बीकानेर की शेरनी का नाम

सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर कर दावा किया गया था कि धाकड़ के साथ नजर आ रही महिला सोशल मीडिया पर बीकानेर की शेरनी नाम से चर्चित मोनिका राजपुरोहित का है। हालांकि, फैक्ट चेक में हमने पाया कि मोनिका के जिस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है वह एक साल पुराना 2024 का है। मोनिका राजपुरोहित को इंस्टाग्राम पर अफीम का सेवन करते हुए वीडियो शेयर करने पर अरेस्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें: मनोहर लाल धाकड़ का वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया एक और कांड, लोग बोले - 'उस गरीब की हाय लग गई'

Lubna Qureshi का दावा भी है पूरी तरह से फेक

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि धाकड़ के साथ नजर आ रही महिला लुबना कुरैशी है। हालांकि, इस दावे में सच्चाई नहीं है। जिस पुराने वीडियो को आधार बनाकर लुबना कुरैशी का दावा किया जा रहा है, वह वीडियो पाकिस्तान का है।

वायरल वीडियो में नजर आई महिला की पहचान जारी नहीं की गई है

पुलिस मनोहर लाल धाकड़ से इस मामले में पूछताछ कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, धाकड़ ने अब तक पुलिस के सामने उस वीडियो में नजर आने वाली महिला की पहचान के बारे में कुछ नहीं बताया है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रहे दावे पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और असत्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+