लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने डीजीएमओ के तौर पर संभाली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) का पदभार संभाल लिया है। खडकवासला के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को 1981 में 11वीं गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है। विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में उनका एक प्रतिष्ठित करियर रहा है।
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व में आतंकियों की घुसपैठ और आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में कमांड असाइनमेंट का नेतृत्व किया है। उन्होंने सेना मुख्यालयों में विभिन्न क्षमताओं और अंगोला में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications