LPG Shortage: क्या एलपीजी का स्टॉक खत्म होने वाला है? सरकार ने कहा- रोज 25 लाख सिलेंडर बुक हो रहे
LPG Shortage: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल-US युद्ध की वजह से देश में एलपीजी को लेकर संग्राम मचा हुआ है लेकिन सरकार बार-बार कह रही है कि परेशान होने वाली स्थिति नहीं है। शुक्रवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने पीसी में कहा कि 'सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।'
LPG के संबंध में मैं यह कहना चाहूंगी कि यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है फिर भी इस स्थिति के बावजूद हमारे 25,000 वितरकों में से किसी के भी यहां स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मैं सभी नागरिकों से अपील करना चाहूंगी कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी करने से बचें, आपको क्लीयर कर दूं कि रोजाना 25 लाख ज्यादा एलपीजी सिलेंडर बुक हो रहे हैं ।'

इसके बाद उन्होंने कहा कि 'जहां तक कच्चे तेल की बात है, हमारे पास 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। हम पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं इसलिए, भारत में इन ईंधनों को आयात करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारी सभी रिफाइनरियां इस समय 100% क्षमता या उससे भी अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। रिफाइनरियों के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है, और इसके अलावा इसकी आपूर्ति भी लगातार बनी हुई है।'
LPG Shortage: घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं-सुजाता शर्मा
'घरेलू उपभोक्ताओं को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और CNG (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति बिना किसी रुकावट या कटौती के सुनिश्चित की जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।

LPG Shortage update: 'चिंताओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास'
इसके अलावा, हमारे प्रमुख शहरी शहरों और केंद्रों में रहने वाले उन व्यावसायिक उपभोक्ताओं के संबंध में-जिनमें से कई लोग इस समय LPG आपूर्ति पर अपनी निर्भरता के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं-भारत सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम ऐसे सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि PNG कनेक्शन प्राप्त करने के लिए वे अपने स्थानीय CGD (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) नेटवर्क प्रदाता या अपने अधिकृत डीलर से संपर्क करें।'












Click it and Unblock the Notifications