LPG Price: दिल्ली में बढ़े कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, जानिए कीमत
LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने आधी रात से वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। नई दरों के साथ दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपए बढ़ गई है। तेल कंपनियों ने इस हफ्ते शनिवार को एक बयान में कहा कि 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की। संशोधित दरों के अनुसार, कीमतों में आज से 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दरों में बदलाव के साथ दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1691.50 रुपए हो चुका है।
यह पहला मौका नहीं है, जब तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दामों में वृद्धि की है। पिछले कई महीनों से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखा जाता रहा है। कई बार तेल कंपनियां कमर्शियल गैस सिलेंडर से लेकर रसोई गैस के दाम में इजाफा करती हैं । इसके अलावा कई बार कटौती भी की जाती है।

ऐसे में सितंबर महीने में भी एलपीजी के दाम में बदलाव की पहले से ही उम्मीद थी। इसके पहले पिछले महीने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये का इजाफा किया गया था। जुलाई में LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की कमी आई थी। पिछले दो महीनों की बात की जाए तो अब कॉमर्शियल सिलिंडर के दामों में 27.50 रुपये की वृद्धि की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications