Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Gas Cylinder: क्या घटेंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम? GST कटौती का कितना असर?

LPG Gas Cylinder: सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती की है। नई दरें 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर दिखने लगा है। खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले सामान अब सस्ते मिलेंगे। बड़ी एफएमसीजी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी है।

रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले सामान, जैसे शैंपू, साबुन, टूथपेस्ट, बेबी प्रोडक्ट्स, कॉफी और हेल्थ ड्रिंक अब सस्ते दामों पर मिलेंगे। अब लोगों के मन में एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दाम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

LPG Gas Cylinder

क्या एलपीजी सिलेंडर भी होगा सस्ता?

जीएसटी कटौती के बाद आम लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या एलपीजी सिलेंडर भी सस्ता होगा या नहीं। हालांकि इस पर फिलहाल सरकार की ओर से कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें: GST Rate: सुबह ब्रश करने से रात के खाने तक—22 तारीख से क्या-क्या चीजें हो जाएंगी सस्ती, हर एक सामान की लिस्ट

LPG Price in Different Cities

शहर / City 14.2 कि.ग्रा. घरेलू सिलेंडर की कीमत (₹)
1
दिल्ली (New Delhi) ₹ 853
2
मुंबई (Mumbai) ₹ 852.50
3
कोलकाता (Kolkata) ₹ 879
4
चेन्नई (Chennai) ₹ 868.50
5
बैंगलोर (Bengaluru) ₹ 855.50
6
हैदराबाद (Hyderabad) ₹ 905
7
पटना (Patna) ₹ 942.50

P&G ने घटाए शैंपू और डायपर के दाम

प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) ने विक्स, हेड एंड शोल्डर्स, पैंटीन, पैम्पर्स, जिलेट और ओरल-बी जैसे ब्रांड के उत्पाद सस्ते कर दिए हैं।

  • हेड एंड शोल्डर्स शैंपू (300ml) अब 360 की जगह 320 रुपये में मिलेगा।
  • पैंटीन शैंपू (340ml) की कीमत 410 रुपये से घटकर 355 रुपये हो गई है।
  • पैम्पर्स डायपर और बेबी वाइप्स भी अब कम दाम पर मिलेंगे।
  • जिलेट शेविंग क्रीम 45 से घटकर 40 रुपये और ओरल-बी टूथब्रश 35 से घटकर 30 रुपये का हो गया है।

इमामी ने भी घटाई कीमतें

  • इमामी ने बोरोप्लस, नवरत्न तेल, झंडू बाम और डर्मीकूल जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स के दाम घटा दिए हैं।
  • बोरोप्लस एंटीसेप्टिक क्रीम (80ml) अब 165 की जगह 155 रुपये में मिलेगी।
  • नवरत्न ऑयल (180ml) 155 से घटकर 145 रुपये का हो गया है।
  • झंडू बाम (25ml) की कीमत 125 से घटकर 118 रुपये कर दी गई है।
  • एचयूएल के डव, लक्स और हॉर्लिक्स भी सस्ते
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने भी 22 सितंबर से अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें कम कर दी हैं।
  • डव शैंपू (340ml) अब 490 की जगह 435 रुपये का होगा।
  • लाइफबॉय साबुन (75g × 4 पैक) की कीमत 68 रुपये से घटकर 60 रुपये हो गई है।
  • लक्स सोप (75g × 4 पैक) अब 96 की जगह 85 रुपये में मिलेगा।
  • हॉर्लिक्स चॉकलेट (200g) 130 से घटकर 110 रुपये और बूस्ट (200g) भी अब 124 की जगह 110 रुपये का हो गया है।
  • ब्रू कॉफी (75g) की कीमत 300 से घटकर 270 रुपये कर दी गई है।

जनता को मिलेगी सीधी राहत

सरकार की इस पहल से कंपनियां लगातार अपने प्रोडक्ट्स सस्ते कर रही हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की खरीदारी में सीधी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Mother Dairy: GST में बदलाव का तोहफा, मदर डेरी ने घटाए दूध-मक्खन-आइसक्रीम के दाम, जानें नए रेट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+