GST Rate: सुबह ब्रश करने से रात के खाने तक—22 तारीख से क्या-क्या चीजें हो जाएंगी सस्ती, हर एक सामान की लिस्ट
GST New Rate List: देशभर में 22 सितंबर 2025 यानी नवरात्री की शुरुआत से नए जीएसटी सुधार लागू होने जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर दिखेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 14 सितंबर को एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार का यह कदम हर नागरिक के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने बताया कि इन बदलावों का फायदा लोगों को सुबह के टूथपेस्ट से लेकर रात के खाने तक सभी जरूरी सामानों पर मिलेगा। नए सुधारों के तहत जिन 99% प्रोडक्ट्स पर पहले 12% जीएसटी लगता था, अब उन पर सिर्फ 5% टैक्स लगेगा। इससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम घटेंगे और आम जनता को राहत मिलेगी।
22 तारीख से लागू होने वाली जीएसटी दरों में कटौती का सीधा फायदा अब आम आदमी को मिलने जा रहा है। सुबह उठने से लेकर रात को डिनर तक, आपके रोजमर्रा के खर्चों में एक बड़ी बचत दिखाई देगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह ब्रश करने से लेकर रात के खाने तक क्या-क्या चीजें सस्ती होने वाली है।

GST New Rate For Daily use products: सुबह से रात तक आपका कितना टैक्स घटा, देखें पूरी लिस्ट
▶️ सुबह जब आप ब्रश करने जाएंगे, तो सबसे पहले राहत यहीं से शुरू होगी। टूथपेस्ट और टूथब्रश पर अब सिर्फ 5% टैक्स देना होगा। यही नहीं, शेविंग क्रीम जैसी जरूरत की चीजों पर भी टैक्स घटाकर 18% से सीधा 5% कर दिया गया है।
▶️ नहाने-धोने की बात करें तो साबुन, शैम्पू और हेयर ऑयल जैसी चीजें, जिन पर अब तक 18% टैक्स लगता था, वो भी सस्ती हो गई हैं। अब इन पर भी सिर्फ 5% टैक्स देना होगा। इसके बाद कपड़े पहनते हैं, तो आपको बता दें कि आपका एक क्लोथ पीस अगर ₹2,500 है तो इसपर जीएसटी सिर्फ 5% लगेंगे।
▶️ नाश्ते की टेबल पर भी राहत का स्वाद मिलेगा। ब्रेड और पनीर पूरी तरह टैक्स-फ्री हो गए हैं। वहीं मक्खन, घी और ड्राई फ्रूट जैसी चीजों पर टैक्स घटकर 5% रह गया है।
▶️ घर में अगर टीवी या एसी है, तो वहां भी राहत मिलेगी क्योंकि अब इन पर पहले की तरह 28% नहीं, बल्कि 18% टैक्स लगेगा।
▶️ ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए भी खुशखबरी है। छोटी कार और बाइक खरीदना अब थोड़ा आसान हो गया है क्योंकि इन पर जीएसटी में 10% की कटौती की गई है।
▶️ हालांकि, अगर आप रास्ते में सिगरेट या पान मसाला खरीदने के लिए रुकते हैं, तो यहां झटका मिलेगा क्योंकि इन पर टैक्स बढ़कर 40% हो गया है। वहीं ऑफिस में कॉफी या कोल्ड ड्रिंक मंगाने पर भी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

▶️ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी हल्का हो गया है। अब मैप, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल और क्रेयॉन्स जैसी चीजों पर जीएसटी पूरी तरह शून्य कर दिया गया है। इसका मतलब है कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के सामान पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
▶️ शाम को टीवी देखते समय भी राहत जारी रहेगी। इनवर्टर की बैटरी, 43 इंच से बड़ी एलईडी टीवी, सोलर इनवर्टर, मिक्सर और इंडक्शन जैसे घरेलू उपकरण अब पहले से 10% तक सस्ते हो जाएंगे क्योंकि इन पर टैक्स दरें घटा दी गई हैं।
▶️ और आखिर में जब आप परिवार के साथ डिनर करेंगे, तो खाने की थाली भी पहले से हल्की महसूस होगी। आटा, चावल, दाल और तेल जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर जीएसटी घटाकर सिर्फ 5% कर दिया गया है। कुल मिलाकर, 22 तारीख से आपकी जिंदगी के लगभग हर मोड़ पर राहत ही राहत है-सुबह के ब्रश से लेकर रात के खाने तक।

Food items Rate cheap: कौन-कौन से खाने वाली चीजें होंगी सस्ती, पूरी लिस्ट
दूध, पनीर, चॉकलेट, पिज्जा ब्रेड, स्टार्च, इनुलिन, भारतीय कत्था, ग्लिसरॉल (कच्चा), ब्राजील नट्स (सूखे), ऊन ग्रीस, लैनोलिन, मार्जरीन, लिनॉक्सिन, शुगर कन्फेक्शनरी, अन्य पशु वसा और तेल, संरक्षित मांस और मछली, अन्य शर्करा, सिरप, कारमेल, कोकोआ पाउडर, सूप और शोरबा, रोटी, चपाती, खाखरा, जैम, जेली, मार्मलेड, नारियल पानी (पैकेज्ड), खमीर, बेकिंग पाउडर, सॉस, मसाले, सीजनिंग, आइसक्रीम, खाने वाले बर्फ, पास्ता, नूडल्स, कुसकुस, कॉर्न फ्लेक्स, बुलगर गेहूं, माल्ट अर्क, खाद्य तैयारियां, कॉफी, चाय अर्क, चिकोरी, एक्सट्रूडेड नमकीन उत्पाद, टमाटर और मशरूम संरक्षित, कोकोआ मक्खन, वसा, तेल, सॉसेज, बीड़ी रैपर पत्तियां (तेंदू पत्ता), डिग्रास और मोम/वसा के अवशेष, माल्ट (भुना हुआ या बिना भुना हुआ), स्पर्मासेटी, परिष्कृत चीनी (स्वादयुक्त, रंगीन, क्यूब्स), नमकीन, भुजिया, मिश्रण (पैकेज्ड), परोट्टा, अन्य भारतीय ब्रेड, सिरका या एसिड में संरक्षित सब्जियां, लार्ड स्टीयरिन, लार्ड तेल, टैलो तेल, मछली और समुद्री स्तनधारियों के तेल, मांस, मछली, क्रस्टेशियन्स के अर्क, रस, केक, बिस्कुट, पेस्ट्री (रोटी/रोटी को छोड़कर), छेना या पनीर (प्री-पैक्ज्ड और लेबल), मक्खन, घी, मक्खन तेल, डेयरी स्प्रेड, खट्टे फल (संतरे, मैंडरिन, ग्रेपफ्रूट, नींबू, लाइम), सब्जी रस, खजूर, अंजीर, अनानास, एवोकाडो, अमरूद, आम, हाइड्रोजनीकृत पशु या सूक्ष्मजीव वसा और तेल, रासायनिक रूप से संशोधित वसा और तेल (अखाद्य), अन्य सूखे फल और मेवा मिश्रण (इमली को छोड़कर), बादाम, हेजलनट, चेस्टनट, पिस्ता, पाइन नट्स, अन्य सूखे मेवे, पेस्ट्री, केक, बिस्कुट और अन्य बेकर्स वेयर, कम्युनियन वेफर्स, टेक्सचराइज्ड वेजिटेबल प्रोटीन (सोया बारी), दालों से बनी बारी जैसे मूंगोड़ी और बैटर।












Click it and Unblock the Notifications