Mother Dairy: GST में बदलाव का तोहफा, मदर डेरी ने घटाए दूध-मक्खन-आइसक्रीम के दाम, जानें नए रेट
Mother Dairy Milk Price Cut:आ गई वो गुड न्यूज जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे, दरअसल मदर डेयरी ने अपनी सभी डेयरी और प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। जिसके बाद दूध, मक्खन, पनीर, अचार, आईसक्रीम सब सस्ता हो गया है।
आपको बता दें कि सरकार द्वारा जीएसटी 2.0 में किए गए बड़े बदलावों के बाद डेयरी और खाद्य उत्पादों की कीमतों में कटौती होने की प्रतीक्षा कर रहे थे और उनका इंतजार आज खत्म हो गया।

इस बारे में मदर डेयरी ने कहा है कि सरकार द्वारा जीएसटी 2.0 में किए गए बड़े बदलावों के बाद वह अपने डेयरी और खाद्य उत्पादों की कीमतों में कटौती कर रही है। ये कम कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। कीमतों में कमी के ऐलान के बाद अब ब्रांड का दूध 2 रुपये सस्ता हो गया है।
मक्खन, चीज, घी और आइसक्रीम सस्ता (Mother Dairy)
मदर डेयरी ने बताया कि अब उसके सभी उत्पाद या तो शून्य-कर श्रेणी में आते हैं या सबसे कम 5% स्लैब में शामिल हैं। केवल दूध ही नहीं पनीर, मक्खन, चीज़, घी, मिल्कशेक और आइसक्रीम जैसे रोजमर्रा के पसंदीदा उत्पादों की कीमतों में भी गिरावट आई है। हालांकि, नियमित पाउच दूध की कीमत कम होने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि यह हमेशा से जीएसटी से मुक्त रहा है।
टोंड टेट्रा पैक दूध अब 77 रुपये की जगह 75 रुपये में (Mother Dairy)
यह दर कटौती यूएचटी दूध पर लागू है - एक लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध अब 77 रुपये की जगह 75 रुपये में मिलेगा। तो वहीं 500 ग्राम मक्खन का पैक अब 305 रुपये के बजाय 285 रुपये में मिलेगा, जबकि बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम 35 रुपये से घटकर 30 रुपये हो गई है।
पॉली पैक दूध GST फ्री , MRP पर कोई असर नहीं
मदर डेयरी ने कहा, 'रोजमर्रा का पॉली पैक दूध (फुल क्रीम , टोंड , गाय का दूध आदि) हमेशा से जीएसटी से मुक्त रहा है और अभी भी है, जिससे इसके एमआरपी पर कोई असर नहीं पड़ा है। मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा कि ' एक उपभोक्ता-केंद्रित संगठन के रूप में, हम कर लाभ का 100% अपने ग्राहकों को दे रहे हैं।'
मदर डेयरी के बारे में जानिए खास बातें (Mother Dairy)
- मदर डेयरी ब्रांड गुणवत्ता और शुद्धता के लिए प्रसिद्ध है।
- ये देश के विश्वसनीय ब्रांड में शामिल है।
- मदर डेयरी किसानों की आय बढ़ाने और उपभोक्ताओं को ताज़े उत्पाद उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाता है।
- मदर डेयरी की स्थापना वर्ष 1974 में की गई थी।
- इसे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने 'ऑपरेशन फ्लड' परियोजना के तहत शुरू किया था।
- मदर डेयरी उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध दूध उपलब्ध कराना और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को एक स्थायी बाजर प्रदान करना था।
- मदर डेयरी केवल दूध ही नहीं, बल्कि दही, मक्खन,घी, पनीर, आइसक्रीम और प्रोसेस्ड फूड्स (फ्रूट जूस, वेजिटेबल ऑयल, स्नैक्स आदि) भी प्रोड्यूस करता है।
- मदर डेयरी 'सफल' ब्रांड के तहत फलों, सब्ज़ियों और जूस उत्पादों का भी वितरण करती है।












Click it and Unblock the Notifications