भूकंप के झटकों से फिर हिला पूर्वोत्तर भारत, नेपाल में मौत का आंकड़ा 7000 के पार
नयी दिल्ली। नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से नेपाल और भारत के कई राज्यों में लगातार झटके आ रहे हैं। भारत में खासकर उत्तर-पूर्व राज्यों में भूकंप के झटकों का आना लगातार जारी है।

इसी दौरान शुक्रवार को पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पूर्वोत्तर के राज्य खासकर असम, नागालैंड में इसकी तीव्रता मध्यम रही। नागालैंड के तुएनसांग, असम के सोनितपुर और जोरहाट में इलाक़ों में शुक्रवार की सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इन झटकों से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। लोग अपने घरों में जाने से डर रहे हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक असम के जोरहाट में भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। जबकि सोनितपुर में लोगों ने 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 26.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.8 डिग्री पूर्वी देशांतर था। इस भूकंप में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications