पंजाब: प्रेमी-जोड़े ने सरेआम चौराहे पर की शादी, वजह हैरान करने वाली

बठिंडा। आपने मंदिर, गुरुद्वारे और मैरिज होम, में शादी होते काफी देखा और सुना होगा, लेकिन आपने कभी बीच चौरहे पर शादी होते देखी है, नहीं ना। आज हम आप को एक ऐसा ही शादी के बारे में बताने जा रहे है। जो पंजाब के बठिंडा में आज-कल काफी चर्चाएं में है।

Lovers got married on the middle of road in Punjab

बता दें कि यह शादी बठिंडा राम नगर चौक पर यह शादी सन्नपन हुई। इस शादी को देखकर हर कोई हैरान है। इस व्यस्त चौराहे पर ही दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और बन गए पति पत्नि। इस विवाह समारोह को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई एक पूर्व पार्षद ने। शादी के बाद वर-वधू ने पास के मंदिर में माथा टेका और इस मौके पर चाय पार्टी दी गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों में पहले से प्रेम संबंध थे और दोनों अपने घर से भाग कर कुछ दिन साथ भी रहे। लेकिन बाद में प्रेमी शादी करने से मुकर गया और युवती को उसके घर छोड़कर चल गया। युवती और उसके परिजनों ने प्रेमी को काफी समझाया। उन्होंने लड़की का जीवन बर्बाद होने की दुहाई तक दी, लेकिन प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। यह बात पूर्व पार्षद विजय कुमार को पता चली तो उन्होंने युवती के परिवार वालों से पूरे मामले की जानकारी ली और फिर युवक और उसके परिजनों को बुलाकर समझाया।

इस दौरान लड़की के परिजन भी वहां मौजूद थे और लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद युवक व उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। फिर क्या था बीच चौराहे पर ही लोगों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी गई। इस अनोखी शादी में वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में माला डाली ओर वहां मौजूद बड़ों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वर-वधू ने नजदीक के मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर विजय कुमार ने चाय पार्टी का भी प्रबंध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+