'लव यू शाह जी!' पुंछ में गृह मंत्री को यह कहने वाली कश्मीरी लड़की कौन है? देखें जसकिरण कौर का वायरल वीडियो
Love You Shah Ji: "हमारे यहां उनको (गृह मंत्री अमित शाह) चाहने वाले काफी हैं। वे उनसे मिलने भी गए। लोग उन्हें प्यार ही इतना करते हैं। हम भी उन्हीं के लिए खड़े थे। उनकी झलक पाने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे थे।" यह कहना है उस कश्मीरी लड़की का, जो गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के बाद से 'लव यू शाह जी' टैगलाइन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद 30 मई 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन पुंछ पहुंचे थे। उन्होंने सीमापार से हुए हमलों में क्षतिग्रस्त स्थलों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने। शाह ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान की ओर से हुए हमलों के कारण घरों और संस्थानों को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई के लिए भारत सरकार राहत पैकेज उपलब्ध करवाएगी।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत का रोज़ाना खर्च कितना था? पाकिस्तान को सबक सिखाने की कीमत चौंकाने वाली!
Who is JasKiran Kaur: जसकिरण कौर कौन हैं?
'लव यू शाह जी' वायरल हो रही इस कश्मीरी लड़की का नाम जसकिरण कौर है। वह एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं और पुंछ की ही निवासी हैं। एएनआई से बातचीत में जसकिरण कौर ने कहा: "हमने उन्हें (गृह मंत्री अमित शाह) बताया कि गोलाबारी में किसे कितना नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत की है, उससे लोग डरे हुए हैं। हमें उम्मीद है कि शाह साहब हमें हमारे नुकसान की भरपाई दिलवाने में मदद करेंगे। हम उनके साथ हैं और पूरा भरोसा है कि वे भी हमारा साथ देंगे। हम सुबह से ही उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। हमें पूरा यकीन है कि वह हमारे लिए कुछ करेंगे।"
पाक गोलाबारी के बावजूद हमने घर नहीं छोड़े-जसकिरण कौर
जसकिरण कौर ने यह भी बताया कि गृह मंत्री के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। उन्होंने 7-8 मई को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। साथ ही कई परिवारों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

कौर ने कहा कि "पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों में पुंछ में काफी नुकसान हुआ है। कई लोग मारे गए हैं। उस समय हमारे पास न तो पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं थीं और न ही बंकर। फिर भी हमने हार नहीं मानी, घर नहीं छोड़े। डटकर सामना किया। जब पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही थी, लोग बंकर की तलाश में इधर-उधर भाग रहे थे, लेकिन हम वहीं डटे रहे।"

Amit Shah in Poonch: गीताभवन गुरुद्वारा में हुआ था अमित शाह का आगमन
मीडिया से बातचीत में जसकिरण कौर ने बताया कि "हमें जानकारी मिली कि गृह मंत्री शाह पुंछ के गीताभवन गुरुद्वारा में आ रहे हैं, तो हम सुबह से ही उनका इंतजार कर रहे थे। उनसे मिलकर अच्छा लगा। मैंने उन्हें बताया कि यहां बंकर और मेडिकल सुविधाओं की बहुत जरूरत है, क्योंकि पुंछ एक सीमावर्ती जिला है। यहां हर किसी के पास दो मंजिला मकान नहीं है, इसलिए बंकर जरूरी हैं।"

Amit Shah in Jammu सुबह से ही था गृह मंत्री का इंतजार
"अमित शाह सर के दौरे को लेकर मैं बहुत उत्साहित थी। सुबह से ही उनका इंतजार कर रही थी। उनसे मिलकर मैं उन्हें बताना चाहती थी कि इन दिनों हमने किन-किन तकलीफों का सामना किया। उन्होंने मेरी सारी बातें ध्यान से सुनीं। उनसे मिलकर और बात करके बहुत अच्छा लगा। उनका व्यवहार बहुत विनम्र था।

उन्होंने यहां रुककर सभी से आत्मीयता से बात की। मुझे प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है कि जो वादे पुंछ की जनता से किए गए हैं, वे जरूर पूरे किए जाएंगे। भारतीय सेना के साथ हम पहले भी थे और अब भी हैं।"
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में भारत के कुल कितने फौजी शहीद हुए? किसी की जल्द होने वाली थी शादी, कोई था इकलौता बेटा












Click it and Unblock the Notifications