'लव जिहाद' से मुकाबला करने आया 'लव कमांडो'
नई दिल्ली। लव जिहाद से मुकाबला करने के लिए अब लव कमांडों आ गया है। लव कमांडों एक संगठन है जो प्रेमियों का मिलन करा रहा है। चाहे वह किसी भी धर्म, समुदाय, जाति के हों। लव कमांडो संगठन का दावा है कि अभी तक उसने तीस हजार से ज्यादा जोड़ों को मिलवाया है। इस संगठन को लव जिहाद के खिलाफ करारा जवाब माना जा रहा है।

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित लव कमांडो संस्था ने प्यार करने के वालों की मदद करने की ठानी है। यह समूह ऐसे समय में चर्चा में आा है जब लव जिहाद के मुद्दे की आड़ में प्यार करने वाले धर्म विशेष के प्रेमियों पर पाबंदी लगाई जा रही है। यह संस्था प्रेमी जोड़ों को हर तरीके से सुरक्षा मुहैया करा रहा ही है। विभिन्न रिपोर्ट से मुताबिक यह संस्था वर्ष 2010 में शुरू हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications