Vidisha lok sabha 2024: विदिशा में पीएम आवास योजना को लेकर ग्रामीणों ने बताई सच्चाई, जानिए क्या है माहौल

lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर क्या माहौल यह जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम पूरे मध्य प्रदेश का दौरा कर रही है। इसी क्रम में टीम भोपाल लोकसभा के बाद विदिशा लोकसभा क्षेत्र में जनता के मुद्दे जानने पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने भाजपा की एक ऐसी योजना का बार-बार जिक्र किया, जिसने उनके जीवन में परिवर्तन किया है।

विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भोजपुर विधानसभा में स्थित कंकाली देवीपुरा गांव की ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण उनके गांव में अब कोई कच्चे मकान में नहीं रहता, सभी के आवास बन चुके हैं।

loksabha elections 2024 vidisha, villagers told the truth about Pradhan Mantri Awas Yojana

कंकाली मंदिर के बाहर मूंगफली बेच रहे ग्रामीण रामेश्वरी दादा ने बताया कि उनकी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को मकान बनाने के लिए 1 लाख ₹20000 की मदद मिलती है। जिसका लाभ लगभग पंचायत के करीब 40% से ज्यादा लोग ले चुके है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 1,20,000 में घर तैयार नहीं होता। इसे बनाने के लिए और रूपों की जरूरत पड़ती है, जो कर्जा लेकर पूरा किया जाता है। दादा ने वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव की छवि को लेकर कहा कि सांसद को उन्होंने कभी क्षेत्र में नहीं देखा, लेकिन लोगों से उनके कामों के बारे में सुना है, अच्छे व्यक्ति हैं इसलिए दोबारा मौका मिलना चाहिए।

Recommended Video

    विदिशा में पीएम आवास योजना को लेकर ग्रामीणों ने बताई सच्चाई, जानिए क्या है माहौल
    loksabha elections 2024 vidisha, villagers told the truth about Pradhan Mantri Awas Yojana

    महिलाओं ने कहा महंगाई बड़ा मुद्दा

    वहीं गोदवाल पंचायत की महिलाओं ने संवाददाता लक्ष्मी नारायण मालवीय को बताया कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, उसकी तुलना में आमदनी नहीं बढ़ रही है। कंकाली मंदिर के बाहर लड्डू बेच रही सरजू बाई ने बताया कि उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें सिलेंडर जरूर मिला, लेकिन उसे भरवाने के लिए उनके पास पैसे नहीं है। सरजू भाई ने कहा कि लाडली बहना योजना से पहले उन्हें पेंशन के 600 रुपए मिलते थे, लेकिन अब उन्हें न पेंशन मिल रही है और ना ही लाडली बहना योजना का लाभ मिल पा रहा है। दरअसल, उनकी उम्र 60 साल है।

    loksabha elections 2024 vidisha, villagers told the truth about Pradhan Mantri Awas Yojana

    वही खेल खिलौने का सामान बेच रही गोदवाल पंचायत की महिला द्रोपदी ने बताया कि उन्हें भी सरकार की किसी योजना का फायदा नहीं मिल पा रहा है आगामी लोकसभा चुनाव में वह इन सभी बातों को ध्यान में रखकर वोट करेंगी। वही अन्य ग्रामीण करण सिंह वंशकार ने बताया कि अभी भी उनके गांव में सड़क पानी बिजली की समस्या है। रोजगार भी बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। विधानसभा चुनाव में भले ही उन्होंने भाजपा को समर्थन दिया लेकिन लोकसभा चुनाव में भी बदलाव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह 25 साल से लगातार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन उनका नाम राशन में नहीं जुड़ पा रहा है। जिसकी वजह से उनके बच्चे दाना पानी के लिए मोहताज है।

    विदिशा लोकसभा में आठ विधानसभा क्षेत्र

    विदिशा लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटें आती हैं। जिसके अंतर्गत भोजपुर विधानसभा, सांची, सिलवानी, विदिशा, बासौदा, बुधनी, इछावर और खातेगांव विधानसभा शामिल है। जाति का समीकरण की बात करें तो यहां पर बौद्ध धर्म को मानने वाले 0.03%, क्रिश्चियन 0.13%, जैन 0.79%, मुस्लिम 9.98%, अनुसूचित जाति 16.6%,अनुसूचित जाति जनजाति 16.6%, सिख 0.11 हैं।

    विदिशा संसदीय क्षेत्र में विभिन्न चुनावों में विभिन्न सांसदों ने जीत हासिल की है। निम्नलिखित हैं उनके नाम और उनकी जीती हुई चुनावों की जानकारी:

    2019: रमाकांत भार्गव (भाजपा) ने शैलेंद्र पटेल (कांग्रेस) को हराया था।

    2014: सुषमा स्वराज (भाजपा) ने लक्ष्मण सिंह (कांग्रेस) को हराया था।

    2009: सुषमा स्वराज (भाजपा) ने चौधरी मुनव्वर सलीम (सपा) को हराया था।

    2006 (उप चुनाव): रामपाल सिंह ने राजश्री सिंह (कांग्रेस) को हराया था।

    2004: शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा प्रसाद शर्मा (कांग्रेस) को हराया था।

    1999: शिवराज सिंह चौहान ने जसवंत सिंह (कांग्रेस) को हराया था।

    1998: शिवराज सिंह चौहान ने आशुतोष दयाल शर्मा (कांग्रेस) को हराया था।

    1996: शिवराज सिंह चौहान ने हृदय मोहन जैन (कांग्रेस) को हराया था।

    1991: शिवराज सिंह चौहान ने प्रतापभानु शर्मा (कांग्रेस) को हराया था।

    1989: राघवजी ने प्रतापभानु शर्मा (कांग्रेस) को हराया था।

    1984: प्रतापभानु शर्मा (कांग्रेस) ने राघवजी (भाजपा) को हराया था।

    1980: प्रतापभानु शर्मा (कांग्रेस) ने राघवजी (भाजपा) को हराया था।

    1977: राघवजी ने गुफराने आजम (कांग्रेस) को हराया था।

    1971: रामनाथ गोयनका ने मणिभाई पटेल (कांग्रेस) को हराया था।

    1967: शिव शर्मा ने रामसहाय पांडे (कांग्रेस) को हराया था।

    विदिशा संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाता 19,19,785 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 9,96,048, महिला मतदाता 9,23,689, और थर्ड जेंडर 48 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+