OPINION POLL: अभी चुनाव हुए तो एनडीए को 301, यूपीए को 127 सीटें

नई दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज ने सीएसडीएस और लोकनीति के साथ देश मिलकर सर्वे किया है। सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई है कि देश में अभी चुनाव हुए तो किस दल की क्या स्थिति है। ये सर्वे 7 से 20 जनवरी के बीच किया गया है। सर्वे में 19 राज्यों की 175 लोकसभा सीटों पर 14336 वोटरों से उनकी राय जानी गई है। सर्वे के मुताबिक, मोदी सरकार के कामकाज से 51 फीसदी लोग संतुष्ट है जबकि 40 फीसदी लोग असंतुष्ट हैं। वहीं नौ फीसदी ने इस पर कमेंट नहीं किया है। मई 2017 में किए गए सर्वे में मोदी सरकार से संतुष्ट लोग 64 फीसदी जबकि असंतुष्ट लोग 27 फीसदी थे।

mood of Nation for Narendra Modi and BJP

सर्वे के मुताबिक, पूर्वी भारत की 142 सीटों में एनडीए-68-76, यूपीए-15-21 और अन्य-48-56 सीटें पा रहे हैं। वहीं वोट शेयर की बात करें तो एनडीए- 43 फीसदी, यूपीए-21 फीसदी और अन्य को 36 फीसदी वोट मिल रहे हैं। पूर्वी भारत में भाजपा की स्थिति 2017 के मुकाबले बेहतर हुई है।

दक्षिण भारत की 132 सीटों पर यूपीए को 63 और एनडीए को 34 सीटें मिल रही हैं। वहीं 35 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। 2017 में हुए सर्वे में यहां यूपीए को 52 और एनडीए को 39 सीटें मिल रही थीं। वोट प्रतिशत की बात करें तो इन 132 सीटों पर यूपीए को 39 फीसदी, एनडीए को 25 और अन्य को 36 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। पूर्वी और दक्षिण भारत को मिलाकर देखें तो सर्वे के मुताबिक 274 में से एनडीए को 106, यूपीए को 81 और अन्य को 87 सीटें मिल रही हैं।

उत्तर भारत की 151 सीटों में से 111 पर एनडीए को बढ़त है। यहां 151 में से 111 पर एनडीए, 13 पर यूपीए और अन्य को 27 सीटें मिल रही हैं। मध्य पश्चिम भारत की कुल 118 सीटों में से एनडीए को 84, यूपीए को 33 और अन्य को 1 सीट मिल रही है। सर्वे के फाइनल आंकड़े के अनुसार, अभी चुनाव हो तो एनडीए को 301, यूपीए को 127 और अन्य को 115 सीटें मिलने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+