महिला दिवस पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सुनाई कविता, लोकसभा में बजी तालियां

विश्व महिला दिवस के मौके पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महिलाओं के नाम एक संदेश दिया है। बजट सत्र के दूसरे चरण में आज चौथे दिन सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। इस दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा ने सदन को संबोधित करते हुए सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कविता कि कुछ पंक्तियां गाकर नारी को नमन किया।

Recommended Video

    Lok sabha Speaker Sumitra Mahajan narrates poem on International Women's Day । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। विश्व महिला दिवस के मौके पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महिलाओं के नाम एक संदेश दिया है। बजट सत्र के दूसरे चरण में आज चौथे दिन सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। इस दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा ने सदन को संबोधित करते हुए सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कविता कि कुछ पंक्तियां गाकर नारी को नमन किया।

    Sumitra Mahajn

    बजट सत्र के दूसरे चरण में आज चौथे दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त करना आज दुनिया की बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा, 'अगर हम सभी एक ही दिशा में मिलकर काम करेंगे, तो विकास जल्द हासिल होगा।'

    इसके बाद सुमित्रा महाजन ने कविता कुछ पंक्तियां समस्त नारियों को संबोधित की। सुमित्रा महाजन ने कहा, 'कल को माथे पर तिलक सा रख, आज की उंगली पकड़ चल रही है वो, उज्जल भविष्य की ओर डिग भ्रमित को विश्व दर्शन कराने। मैं सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देती हूं।'

    लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते स्थगित कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में महिलाओं का दिवस मनाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: कार्यवाही शुरू होते ही लोक सभा 12 बजे तक के लिए स्थगित, राज्य सभा में International Women's Day पर चर्चा जारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+