Budget Session: लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

Budget Session:

नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण में आज चौथे दिन सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। हालांकि लोक सभा की कार्यवाही शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद फिर सदन शुरू हुआ लेकिन हंगामे की वजह से कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन सदन में 33 फीसदी महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस बहस में सभी महिला सांसदों ने हिस्सा लिया। इस चर्चा के बाद 2 बजे तक के लिए राज्यसभा स्थगित कर दिया गया। इसके बाद फिर 2 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामें के चलते सदन की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Budget Session: 3 दिन नहीं हुआ कोई काम, आज भी हंगामे के आसार

इससे पहले लगातार 3 दिन विभिन्न मुद्दों पर लोक सभा और राज्य सभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कोई काम नहीं हो सका। वहीं आज की कार्यवाही से पहले कांग्रेस ने राज्य सभा में नियम 168 के तहत पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले पर चर्चा की नोटिस दिया। इसके साथ ही राज्यसभा में ही कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल और रेणुका चौधरी ने सदन में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के मसले पर चर्चा के लिए जीरो ऑवर की नोटिस दिया था।

दूसरी ओर तमिलनाड के सत्ताधारी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK)के सांसदों ने संसद के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष कावेरी मुद्दे पर प्रदर्शन किया। वहीं आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी दल तेलगु देशम पार्टी के सांसदों ने राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग पर प्रदर्शन किया।

बता दें कि बुधवार रात TDP ने खुद को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग कर लिया। जिसके बाद केंद्र में TDP के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इसी क्रम में YSR कांग्रेस के भी सांसदों ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+