17वीं लोकसभा के गठन को लेकर तैयारी शुरू, सुमित्रा महाजन ने बुलाई बैठक
नई दिल्ली। लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) अंतिम दौर की तरफ पहुंच रहा है। 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई को सात चरणों में संपन्न होने वाले चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे। इसके बाद 17वीं लोकसभा का गठन होगा। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत के लिए बैठक बुलाई है।

संसद भवन में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत के लिए बैठक बुलाई है। इस बैठक में लोकसभा सचिवालय के सीनियर अफसर शामिल होंगे। इस बैठक में लोकसभा के सदस्यों के दिल्ली आने, रहने तथा संसद भवन में उनके आने-जाने की व्यवस्था आदि पर चर्चा होगी। नए सांसदों के लिए एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी और उनके रुकने का इंतज़ाम होगा। संसद में सुरक्षा नियमों की जानकारी भी सांसदों को दी जाएगी।
स्पीकर सुमित्रा महाजन लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। ऐसे में सुमित्रा महाजन 17वीं लोकसभा में स्पीकर की भूमिका में नजर नहीं आएंगी। हालांकि, प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति तक वह इस भूमिका में रहेंगी। देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का चुनाव होगा। मौजूदा एनडीए सरकार पीएम मोदी की अगुवाई में चुनावी समर में उतरी है।
17वीं लोकसभा का पहला सत्र जून के पहले सप्ताह में
बता दें कि 17वीं लोकसभा का पहला सत्र जून के पहले सप्ताह में शुरू होगा। इसमें प्रोटेम स्पीकर चुने गए सांसदों को शपथ दिलाएंगे और फिर नए स्पीकर की नियुक्ति होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का परिचय कराएंगे। सोलहवीं लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है। संसद के केंद्रीय कक्ष की सफाई का काम जोरों पर है।
ये भी पढ़ें: बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications