मानसून सत्र से पहले ओम बिरला की सर्वदलीय बैठक, कई विपक्षी दल के नेता पहुंचे
नई दिल्ली, 16 जुलाई: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। यह बैठक शाम को संसद में हो रही है। जिसमें सदन में कई राजनीतिक दलों के नेताओं के भाग लेने पहुंचे हैं। बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि सत्र के दौरान किन मुद्दों को उठाया जाएगा और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के लिए कितना समय दिया जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सकांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद प्रल्हाद जोशी, भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल, वाईएसआरसीपी सांसद पीवी मिथुनरेड्डी, आरएलजेपी सांसद पशुपति कुमार पारस और अन्य पार्टी के सांसद पहुंचे। संसद के सत्र से पहले, लोक सभा में सभी राजनीतिक दलों से चर्चा करने के लिए परंपरा के तौर पर लोक सभा अध्यक्ष द्वारा इस तरह की सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है।
सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार मानसून सत्र के दौरान कई विधेयकों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी और इसके विधायी एजेंडे में पारित होने के लिए 24 विधेयक शामिल हैं। मानसून सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। कुछ बिल जो लंबित सूची में हैं, उनमें द इंडियन अंटार्कटिका बिल, 2022 शामिल हैं। ये बिल लोकसभा में लंबित है। वहीं अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद (संशोधन) विधेयक, 2019 लोकसभा द्वारा पारित किया गया था और आगामी सत्र में इसे राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना है।
संसद के इस मानसून सत्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस ने कहा है कि वो संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, सेना में भर्ती की नई 'अग्निपथ' योजना, जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और जनहित के कई अन्य मुद्दे दोनों सदनों में उठाएगी। पार्टी के संसद मामलों के रणनीतिक समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया था।
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल 26 दिनों की अवधि में 18 बैठकें होंगी। संसद का यह सत्र खास रहने वाला है, क्योंकि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान भी होना है।












Click it and Unblock the Notifications