Parliament winter session: लोकसभा से 2 और सांसद किए गए निलंबित, जानिए कौन हैं?
suspensions of Opposition MPs, इस शीतकालीन सत्र में सांसदों के निलंबन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा से विपक्षी दल के 2 और सासंद को पूरे सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा सांसद सी थॉमस और एएम आरिफ को "तख्तियां दिखाने और सदन के वेल में प्रवेश करने" के लिए संसद के शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। आरिफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के और सी. थॉमस केरल कांग्रेस के सांसद हैं।

सांसदों के निलंबन के विरोध में बुधवार को विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा। पहले विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और फिर संसद के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया। दरअसल, विपक्षी सांसदों ने संसद सुरक्षा चूक के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते उन्हें सदन से निलंबित किया जा रहा है।
सदन की अवमानना के मामले में अब तक कुल 143 संसद सदस्यों को निलंबित किया जा चुका है। इससे पहले गत सप्ताह गुरुवार को 13 सदस्यों, सोमवार को 78 सांसदों का निलंबन हुआ। इसमें 33 लोकसभा और 45 राज्यसभा के सदस्य थे। अगले दिन यानी 19 दिसंबर को 49 सांसदों को सस्पेंड किया गया। ये सभी लोकसभा सदस्य थे और आज फिर दो लोकसभा सांसदों को निलंबित किया गया है।
इनमें 109 लोकसभा और 34 राज्यसभा के हैं। इन सांसदों के संसद में दाखिल होने पर रोक लग गई है। मंगलवार (19 दिसंबर) देर रात लोकसभा सचिवालय ने सर्कुलर जारी करके इन सांसदों के पार्लियामेंट चैम्बर, लॉबी और गैलरी में आने पर बैन लगा दिया है। संसद से सस्पेंड हुए सांसदों में सबसे ज्यादा 57 कांग्रेस के हैं।












Click it and Unblock the Notifications