PM Modi in Kashmir: '370 के नाम पर कांग्रेस करती रही गुमराह', PM मोदी का करारा वार
PM Modi in Kashmir: आज पीएम मोदी आज कश्मीर को 6400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उसके बाद उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित किया। आपको बता दें कि कश्मीर के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी रैली थी जिसमें करीब दो लाख लोग शामिल हुए।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'धरती पर स्वर्ग आने की अनुभूति शब्दों से परे है, यहां मुझे बोला गया है कि 285 ब्लॉकों के 1 लाख लोग वर्चुअली हमसे जुड़े हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह नया जम्मू-कश्मीर है जिसका हम दशकों से इंतजार कर रहे थे। इस नए जम्मू-कश्मीर में उज्ज्वल भविष्य और चुनौतियों से पार पाने का साहस है, आपके प्रसन्न चेहरों को देखकर, देश भर के 140 करोड़ लोग संतुष्ट महसूस कर रहे हैं, मेरा दिल खुशी से भर गया है।
मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा, ये मोदी की गारंटी है-पीएम मोदी
Recommended Video
पीएम ने कहा कि जब मैं 2014 के बाद यहां आया था को मैंने कहा था कि मैं आपसभी का दिल जीतने के लिए प्रयास कर रहा हूं और मैं आज देख रहा हूं, महसूस करा रहा हूं कि मैं आपका दिल जीतने में कामयाब रहा हूं। मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा। .यह मोदी की गारंटी है...।'
'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर'
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने आज 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया है।
बक्शी स्टेडियम पहुंचने से पहले आज जब पीएम मोदी कश्मीर पहुंचे थे। तब उन्होंने दूर से Shankaracharya Hill के दर्शन किए थे , जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थी और लिखा था कि "थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर मिला।"
'370 के नाम पर कुछ राजनीतिक परिवार हमेशा फायदा उठाते रहे'
उन्होंने कहा कि 370 के नाम पर कुछ राजनीतिक परिवार हमेशा फायदा उठाते रहे और कांग्रेस गुमराह करती रही लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोदी कश्मीरियों के प्यार के इस कर्ज को चुकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा, ये वादा भी है और गारंटी भी।












Click it and Unblock the Notifications