Lok Sabha Elections 2024: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इस राज्य में होगा BJP को नुकसान? नया सर्वे चौंकाने वाला

Punjab Opinion Poll, उत्तर भारतीय राज्य पंजाब में हर दिन राजनीतिक समीकरणों में बदलवा हो रहा है। कांग्रेस और आप के कई बड़े नेताओं ने हाल में बीजेपी का दामन थाम है। जिसके चलते बीजेपी राज्य में काफी मजबूत नजर आ रही है।

पहले चरण के लोकसभा चुनाव होने से पहले कई टीवी चैनल लगातार राज्यों में सर्वे कर रहे हैं। ऐसे में टाइम्स नाउ में पंजाब के एक सर्वे किया है। इस सर्वे में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच टक्कर दिखाई गई है।

Lok Sabha Elections 2024 Punjab Opinion Poll times now aap congress bjp pre poll survey in Hindi

पंजाब और दिल्ली के लिए आगामी लोकसभा चुनावों के लिए एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि भाजपा पंजाब में कड़ी टक्कर देते हुए दिल्ली में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। पंजाब में बीजेपी को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आप को 5 से 7 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वेक्षण में कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलने का भी अनुमान है, जबकि अकाली दल को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं है। राज्य में बीजेपी को 26 फीसदी, आप को 29 फीसदी, कांग्रेस को 23 फीसदी और अकाली दल को 18 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा पंजाब को लेकर इंडिया टीवी का ओपिनियन पोल जारी हुआ है। इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर जीतते हुए दिख रही है। कांग्रेस 3 सीटों पर, बीजेपी 3 सीटों पर जबकि अकाली दल 1 सीट पर जीत दर्ज करती दिख रही है।

पंजाब की राजनीति तीन प्रमुख क्षेत्रों- माझा, दोआब और मालवा में बंटा है। माझा की तीन सीटें- गुरदासपुर, अमृतसर और खडूर साहिब में 2 सीटें बीजेपी औऱ एक सीट आप के खाते में जाने की उम्मीद है। दोआब क्षेत्र की तीन सीटें- जालंधर, होशियारपुर और आनंदपुर साहिब में कांग्रेस को 2 और बीजेपी को एक सीट मिल सकती है। मालवा की 7 सीटें- लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला में से बीजेपी को 5 सीटें, 1-1 सीटें कांग्रेस और बीजेपी जीत सकती है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 53 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है, जबकि AAP को 29 फीसदी वोट शेयर, कांग्रेस को 15 फीसदी वोट शेयर और अन्य को 3 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है। भाजपा दिल्ली की सभी सात सीटें जीत सकती है, जबकि आप और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+