Lok Sabha Elections 2024: बसपा ने जारी की एक और कैंडिडेट्स लिस्ट, लोकसभा की 3 सीटों के लिए नाम घोषित

Lok Sabha Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट्स घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से जारी नई सूची में तीन लोकसभा सीटों के अलावा यूपी की एक विधानसभा सीट भी शामिल हैं, जहां उपचुनाव हो रहा है।

लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर बसपा ही एकमात्र पार्टी है, जो अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अब तक 80 में से अभी तक 57 सीट पर अपने उम्मीदवारों घोषित कर दिए हैं, जबकि 23 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान अभी बाकी है। बुधवार को पार्टी ने एक और सूची जारी की, जिसमें यूपी की तीन लोकसभा सीटें और एक विधानसभा सीट के लिए भी कैंडिडेट के नाम शामिल हैं।

BSP releases another candidates list

यहां देखें लिस्ट-

दरअसल, यूपी के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। ऐसे में बीएसपी ने अपनी ताजा लिस्ट में विधानसभा उपचुनाव के लिए भी कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं। बसपा ने ददरौल उपचुनाव के लिए सर्वेश चंद्र मिश्रा को टिकट दिया है।

वहीं लोकसभा जिन तीन सीटों पर बीएसपी ने कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं, उनमें सलेमपुर, भदोही और हमीरपुर सीट शामिल है। बसपा ने सलेमपुर से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, भदोही से इरफान अहमद और हमीरपुर से निर्दोष कुमार दीक्षित को टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+