'मैं चुनौती स्वीकार करता हूं, जान की बाजी लगा दूंगा', राहुल गांधी के 'शक्ति' वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को तेलंगाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के जगतियाल में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक ओर वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला है।

वहीं, दूसरी ओर वो BRS है, जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया है। पीएम मोदी ने कहा कि बीआरएस ने सत्ता पाई और बाद में जनता से ही विश्वासघात कर दिया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक BRS ने तेलंगाना को जमकर लूटा और अब कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना ATM राज्य बना लिया है।

रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'शक्ति' वाली टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश में हर मां और बेटी 'शक्ति' का रूप हैं। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में कहा कि उनकी लड़ाई 'शक्ति' के खिलाफ है। लेकिन मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन 'शक्ति' का रूप है।

मैं शक्ति का उपासक- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन्हें 'शक्ति' के रूप में पूजा करता हूं। मैं उनका उपासक हूं। उनका घोषणापत्र 'शक्ति' को खत्म करने का है, और मैं चुनौती स्वीकार करता हूं। मैं जान की बाजी लगा दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि कैसे चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को भी 'शिव शक्ति' नाम दिया गया था।

जहां चंद्रयान उतरा था, उसे 'शिवशक्ति' कहा गया

हमने चंद्रयान मिशन की सफलता को उस बिंदु का नाम देकर समर्पित किया, जहां चंद्रयान उतरा था, जिसे 'शिवशक्ति' कहा गया था। लड़ाई उन लोगों के बीच है जो 'शक्ति' को नष्ट करना चाहते हैं और जो लोग 'शक्ति' की पूजा करते हैं।

यह भी पढ़ें- 'Electoral Bond के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट...', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+