लोकसभा चुनाव 2019: किस चरण में किस राज्य की कितनी सीटें?

नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा चुनाव का बिगुल आज चुनाव आयोग ने फूंक दिया है। देशभर में कुल 543 लोकसभा सीटों पर सात चरण में चुनाव होगा, जबकि चुनाव के नतीजें 23 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार कुल सात चरण में मतदान होंगे जिसमे देशभर के मतदाता हिस्सा लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार के चुनाव में कुल 1.5 नए मतदाता जुड़े हैं। साथ ही पिछली बार के चुनाव की तुलना में पोलिंग बूथ की संख्या में भी इजाफा किया गया है। इस बार कुल 10 लाख पोलिंग बूध बनाए गए हैं, जबकि पिछले चुनाव में 9 लाख पोलिंग बूथ थे। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

election

पहला चरण 11 अप्रैल, 91 सीट, 20 राज्य

आंध्र प्रदेश-24, अरुणाचल प्रदेश-2, असम-5, बिहार-4, छत्तीसगढ़-1, जम्मू-कश्मीर-2, महाराष्ट्र-7, मणिपुर-1, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, ओडिशा-4, सिक्किम-1, तेलंगाना-17, त्रिपुरा-1, यूपी-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-2, अंडमान ऐंड निकोबार-1 और लक्षद्वीप-1 सीट पर वोटिंग

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, 97 लोकसभा सीटें, 13 राज्य
असम-5, बिहार-5, छत्तीसगढ़-3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु की सभी 39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3 और पुदुचेरी की 1 सीट के लिए 18 अप्रैल को होगी वोटिंग

तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल, 115 लोकसभा सीटें 14 राज्य
तीसरे चरण में असम-4, बिहार-5, छत्तीसगढ़-7, गुजरात-26, गोवा-2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, यूपी-10, पश्चिम बंगाल-5, दादरा और नागर हवेली-1, दमन दीव-1 सीट पर 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट।

चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल 71 लोकसभा सीटें 9 राज्य
बिहार में 5, झारखंड 1, मध्य प्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर होगा चुनाव

पांचवें चरण का मतदान 6 मई 51 लोकसभा सीटें, 7 राज्य
बिहार में 5, झारखंड में 4, जम्मू कश्मीर की 2, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7 और मध्य प्रदेश की 14 सीटों पर होगा चुनाव

छठे चरण का मतदान 12 मई 59 लोकसभा सीटें, 7 राज्य
बिहार की 8 सीटों पर, हरियाणा की 19 सीटों पर, झारखंड की 4 सीटों, मध्य प्रदेश की 8 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर और दिल्ली की 7 सीटों पर होगा चुनाव

सातवें चरण का मतदान 19 मई 59 लोकसभा सीटें, 8 राज्य
बिहार की 8 सीट, झारखंड की 3 सीटों, मध्य प्रदेश 8 सीट, पंजाब की 13 सीट, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों, चंडीगढ़ की 1 सीट, उत्तर प्रदेश की 13 सीट और हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर होगा मतदान।

Lok Sabha elections 2019: which state to go for polling in different states in different phases.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+