चौथा चरण: यूपी की सुरक्षित सीटों पर नए चेहरों के भरोसे भाजपा, 2014 में जीती थीं सभी सीटें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 29 अप्रैल को होने वाले इस चरण में उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर, खेड़ी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर पर वोट डाले जाएंगे। इन 13 में से पांच सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं। मौजूदा समय में पांचों भाजपा के पास हैं लेकिन इस दफा भाजपा ने इन पांच में से चार सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों और दूसरे दलों से आए नेताओं पर भरोसा दिलाया है।

चौथे चरण में पांच सुरक्षित सीटों पर मतदान

चौथे चरण में पांच सुरक्षित सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण में हरदोई, मिश्रिख, शाहजहांपुर, इटावा और जालौन सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं। पाचों सीटें 2014 में भाजपा ने जीती थीं, इसके बावजूद जालौन को छोड़कर बाकी सीटों पर भाजपा ने मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं।

क्लिक कर पढ़ें- उत्तर प्रदेश की सभी सीटों से जुड़ी लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

चार सांसदों के टिकट काटे, बाहरियों पर भरोसा

चार सांसदों के टिकट काटे, बाहरियों पर भरोसा

हरदोई लोकसभा सीट पर 2014 में बीजेपी के अंशुल वर्मा ने बसपा के शिव प्रसाद वर्मा को करीब 81 हजार मतों से हराया था। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काटकर सपा से आए जय प्रकाश रावत कोउम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद अंशुल वर्मा सपा में शामिल हो गए हैं। यहां सपा की उषा वर्मा और कांग्रेस के वीरेंद्र वर्मा उम्मीदवार हैं।

मिश्रिख लोकसभा सीट पर 2014 में जीत दर्ज करने वाली अंजू बाला को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। यहां भाजपा ने बसपा से आए अशोक रावत को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने नीलू सत्यार्थी और कांग्रेस ने मंजर राही को यहां चुनावी मैदान में उतारा है।

शाहजहांपुर सुरक्षित सीट पर भी भाजपा ने मौजूदा सांसद कृष्णराज का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने यहां अरुण सागर पर दांव लगाया है। बसपा ने अमर चंद्र जौहर और कांग्रेस ने ब्रह्मस्वरूप सागर को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इटावा सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद अशोक दोहरे का टिकट काटकर आगरा से सांसद राम शंकर कठेरिया को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से टिकट कटने के बाद अशोक दोहरे कांग्रेस में शामिल हो गए और इस दफा वो कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। सपा से कमलेश कठेरिया यहां लड़ रहे हैं।

सिर्फ जालौन में मौजूदा सांसद भानु प्रताप पर भरोसा

सिर्फ जालौन में मौजूदा सांसद भानु प्रताप पर भरोसा

चौथे चरण की पांच सुरक्षित सीटों में जालौन ही ऐसी सीट है, जहां भाजपा ने मौजूदा सांसद पर भरोसा किया है। भाजपा ने यहां से सांसद भानु प्रताप वर्मा को फिर से उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने अजय सिंह पंकज और कांग्रेस ने ब्रजलाल खाबड़ी को जालौन से टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+