यूपी में BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस में जाएंगी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। खास तौर से केंद्र में सत्ता संभाल रही बीजेपी को घेरने का कोई भी मौका कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दल छोड़ना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश में महागठबंधन किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी ट्रंप कार्ड खेलते हुए प्रियंका गांधी को यूपी में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वांचल के प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा भी रही हैं और यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। इस बीच खबर है कि कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय कांग्रेस का दामन थामने जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को करारा झटका

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को करारा झटका

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय बुधवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं। अमृता पांडेय, महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू हैं। बताया जा रहा है कि अमृता पांडेय ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला ले लिया है। इस बात की पूरी संभावना है कि बुधवार को प्रियंका गांधी के वाराणसी पहुंचने पर अमृता कांग्रेस में शामिल होंगी। इससे पहले उनकी एक मुलाकात भी प्रियंका गांधी के साथ हो सकती है।

प्रियंका गांधी की उपस्थिति में अमृता पांडेय थामेंगी कांग्रेस का दामन

प्रियंका गांधी की उपस्थिति में अमृता पांडेय थामेंगी कांग्रेस का दामन

कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अमृता पांडेय ने कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद हमने भी कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि आगे का राजनीतिक भविष्य कांग्रेस का है, इसलिए कांग्रेस में जाने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि अमृता पांडेय के मायके पक्ष का झुकाव कांग्रेस की ओर रहा है। वहीं चुनाव लड़ने के सवाल अमृता ने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे स्वीकार करेंगी।

महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू हैं अमृता पांडेय

महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधू हैं अमृता पांडेय

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस समय तीन दिवसीय गंगा यात्रा पर हैं। प्रयागराज से वाराणसी तक की उनकी इस यात्रा के दौरान वो लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में आम लोगों से मिल रही हैं, साथ ही जनसभा के जरिए अपनी बात भी रख रही हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी के निशाने पर बीजेपी ही है। अपनी इस यात्रा के तहत बुधवार को प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रही हैं। माना जा रहा है कि वहीं पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय बुधवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+