हार से कांग्रेस में हड़कंप! दो दिग्गज नेताओं ने राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। अब दो बड़े नेताओं ने अपने इस्तीफे भेजे हैं।

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में 'मोदी मैजिक' और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति के बल पर प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में 'एक बार फिर मोदी सरकार' की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। नरेंद्र मोदी आने वाली 30 मई को शाम सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। हार को लेकर शीर्ष नेतृत्व समेत पार्टी के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री सवालों के घेरे में हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद अब दो और दिग्गज नेताओं ने अपने पद से त्यागपत्र देने की पेशकश की है।

पंजाब-झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों ने भेजा इस्तीफा

पंजाब-झारखंड के प्रदेश अध्यक्षों ने भेजा इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर संकट गहराता जा रहा है। अब दो और दिग्गज नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। सोमवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े सुनील जाखड़ ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दाने की पेशकश की। सुनील जाखड़ को गुरदासपुर सीट पर अभिनेता और भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने चुनाव में हराया है। सुनील जाखड़ के अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने भी राज्य में कांग्रेस को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। झारखंड में कांग्रेस केवल एक सीट पर लोकसभा चुनाव जीत पाई है। दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी इस्तीफा भेजा है।

राज बब्बर ने ली हार की जिम्मेदारी

राज बब्बर ने ली हार की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले यूपी में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने इस्तीफे की पेशकश की। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजते हुए कहा कि यूपी के परिणाम कांग्रेस के लिए काफी निराशाजनक हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस हार की नैतिक तौर पर जिम्मेदारी लेता हूं। गौरतलब है कि राज बब्बर भी यूपी की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। राज बब्बर को भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने 491905 वोटों के भारी अंतर से हराया है। दरअसल, यूपी में कांग्रेस केवल एक सीट रायबरेली पर ही जीत हासिल कर पाई है, जहां से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ीं।

कर्नाटक में भी कांग्रेस पर संकट

कर्नाटक में भी कांग्रेस पर संकट

राज बब्बर के बाद कर्नाटक में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एच के पाटिल ने भी राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अपने पद से इस्तीफा देते हुए एचके पाटिल ने कहा, 'यह वक्त हम सभी के लिए आत्मनिरीक्षण करने का है। मुझे लगता है कि जिम्मेदारी निभाना मेरा नैतिक कर्तव्य है, इसलिए मैं पार्टी में अपने पद से इस्तीफा सौंपता हूं।' गौरतलब है कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने 28 में से 25 सीटों पर जीत का परचम लहराया है, जबकि एक सीट पर उसने निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अंबरीश का समर्थन किया था। कांग्रेस और जेडीएस को 1-1 सीट ही मिल सकी है। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कर्नाटक की राज्य सरकार पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

कांग्रेस में हो सकते हैं बड़े बदलाव

कांग्रेस में हो सकते हैं बड़े बदलाव

आपको बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का 17 राज्यों में खाता भी नहीं खुला है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं समेत 9 पूर्व मुख्यमंत्री भी चुनाव हार गए हैं। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली में शीला दीक्षित, उत्तराखंड में हरीश रावत, हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। हार के बाद बुलाई गई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। हालांकि कमेटी ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया। माना जा रहा है कि बहुत जल्द पार्टी में बड़े स्तर पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+