सुषमा स्वराज ने ऐसे की कांग्रेस से अपने संकल्प पत्र की तुलना
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के नेताओं ने अपने घोषणा पत्र की तारीफ करते हुए इसे देश के विकास का रोडमैप कहा है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद अपने संबोधन में विदेश मंत्री और भाजपा की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के संकल्प पत्र में एक साफ फर्क है।

वो 370 के साथ, हम हटाएंगे: सुषमा
सुषमा स्वराज ने इस दौरान कहा कि हमारे और कांग्रेस के घोषणा पत्र में आप फर्क देखिए। वो कश्मीर में 370 जारी रखने की बात कहते हैं, हम हटाने की बात कहते हैं। वो चाहते हैं कि देशद्रोह को अपराध ही ना माना जाए लेकिन हमारे लिए देशद्रोह बड़ा अपराध है।

मीडिया हमारे और कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना करे
सुषमा स्वराज ने कहा, मीडिया के लोग हमारे घोषणा पत्र के शीर्षक और दूसरी पार्टियों के शीर्षक में अंतर समझें और इनकी तुलना भी करें। बाकी पार्टियां घोषणा पत्र लेकर आयी है, लेकिन हम संकल्प पत्र लेकर आए हैं और इन संकल्पो को पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। स्वराज ने कहा कि हमारी पार्टी देश को एकजुटता की बात कर रही है तो कांग्रेस देशद्रोह और कश्मीर में 370 को लेकर देश को कमजोर करने वाली लाइन पर है।

सरकार की विकासगाथा बहुत लंबी
सुषमा स्वराज ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, इस सरकार की विकासगाथा इतनी लंबी है जो पूरी नहीं हो सकती है। लोग हमारी सरकार के आंकड़े देखकर चौंक जाते हैं कि इतना काम हो कैसे रहा है। भारत की प्रतिष्ठा जितनी बढ़ी है इससे पहले इतनी कभी नहीं बढ़ी है। हमारे पीएम को पांच बड़े पुरुस्कारों से नवाजा गया। पाकिस्तान को ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज (ओआईसी) से अलग-थलग कर दिया। एक वक्त भारत को ओआईसी से अपमानित होकर लौटना पड़ा, लेकिन 50 साल बाद कालचक्र घूमा और यूएई ने ओआईसी से पाकिस्तान को बाहर किया।












Click it and Unblock the Notifications