Lok Sabha Elections 2019: मतदान के दौरान जब अचानक VVPAT मशीन के अंदर से निकला सांप

कन्‍नूर। केरल के कन्‍नूर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर ऐसी घटना सामने आई जो हर तरह से असामान्‍य है। यहां के मैय्यिल कंडाक्कई के एक पोलिंग बूथ में वीवीपैट (VVPAT) मशीन के अंदर सांप मौजूद था। जिस वक्त मतदान हो रहा था उसी समय एक मतदाता ने वीवीपैट मशीन में सांप देखा जिसके बाद वहां लाइन में खड़े मतदाताओं में दहशत फैल गई।

मतदान में हुई देरी, सांप

मतदान में हुई देरी, सांप

सापं को जल्‍द से जल्‍द वहां से हटा दिया गया। हालांकि इसके चलते कुछ देर तक मतदान जरूर बाधित रहा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में 13 राज्य और 2 केंद्रशासित प्रदेश की 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

कन्‍नूर से ये दिग्‍गज है चुनावी मैदान में

कन्नूर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद पी के श्रीदेमी (सीपीआई-एम-एलडीएफ), के सुरेंद्रन (कांग्रेस-यूडीएफ) और सी के पद्मनाभन (भाजपा-एनडीए) अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं केरल के वायनाड सीट से कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। आज इस सीट पर भी वोटिंग जारी है।

थरूर ने ट्वीट कर बताया

इस घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट करते हुए इस बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'VVPAT मशीन के अंदर सांप मिलने से कन्नूर में मतदान को रोकना पड़ा। भारतीय लोकतंत्र में ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+