कौरवों में दुर्योधन-दुशासन की तरह भाजपा में मोदी-शाह, जो गत उनकी हुई, वही उनकी होगी: सीताराम येचुरी

कोलकाता। सीपीआई(एम) के नेता और पूर्व सांसद सीताराम येचुरी ने कहा है कि महाभारत में जो गत दुर्योधन और दुशासन की हुई थी, वही इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की होगी। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए येचुरी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तुलना महाभारत के पात्र दुर्योधन और उनके भाई दुशासन से करते हुए ये बात कही।

lok sabha elections 2019 Sitaram Yechury in West Bengal on narendra Modi Amit Shah

सीनियर वामपंथी नेता सीताराम येचुरी ने भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर कहा, 100 कौरवों में से आपको दो भाईयों के नाम याद हैं- दुर्योधन और दुशासन, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अंदर आपको कितने लोगों के नाम याद हैं, मोदी-अमित शाह। जो नौबत हुई थी महाभारत में कौरवों की वो अब यहां राजनीतिक महाभारत में हो रही है।

सीताराम येचुरी इससे पहले नरेंद्र मोदी के अपने भाषणों में सेना और शहीदों का इस्तेमाल कर लोगों की भावनाओं को भड़काकर वोट मांगने की बात कहते हुए आलोचना कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि देश में डर का माहौल है। दलित-अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग में डर और गुस्से का माहौल है। गोरक्षा, एंटी रोमियो के नाम पर देश को तोड़ने की कोशिश हो रही है और प्रधानमंत्री चुनावी भाषणों में परमाणु बम के इस्तेमाल की चेतावनी दे रहे हैं। इन सबसे भारत की छवि पूरे विश्व में धूमिल हो रही है। येचुरी ने अपनी पार्टी, सीपीआई (एम) की ओर से चुनाव आयोग को पत्र लिख कर मोदी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+