Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे पर सुरजेवाला का बयान, कहा- यह मेरे नेतृत्व की विफलता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एक ओर कांग्रेस के रणनीतिकार चुनावी गुणा-गणित में जुटे हुए हैं। इसी बीच पार्टी को उस समय तगड़ा झटका लगा जब कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद प्रियंका चतुर्वेदी शिवसेना में शामिल हो गईं। प्रियंका चतुर्वेदी के कांग्रेस छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस कम्युनिकेशन के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह उनके नेतृत्व की विफलता थी जिसके कारण प्रियंका चतुर्वेदी को इस्तीफा देना पड़ा।

'जब भी कोई पार्टी छोड़ता है, तो यह हमारे लिए काफी दुखद होता है'

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "जब भी कोई पार्टी का सदस्य पार्टी छोड़ता है, तो यह हमारे लिए काफी दुखद होता है। लोग अपने करियर की प्रगति की तलाश करते हैं। हम प्रियंका चतुर्वेदी समेत सभी को शुभकामनाएं देते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "वह खुलकर ऑन रिकॉर्ड ये स्वीकार करते हैं कि हां, यह मेरे नेतृत्व की विफलता है। बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को ही ट्वीट करके कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। यही नहीं कुछ देर बाद ही प्रियंका शिवसेना में शामिल हो गई।

कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका

कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों मथुरा में कांग्रेस पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी से दुर्व्यवहार किया था। इस बात का जिक्र खुद प्रियंका ने पार्टी आलाकमान के सामने उठाया, जिसके बाद उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी हुई। हालांकि, बाद में उन कार्यकर्ताओं ने अपने व्यवहार पर खेद जताया जिसके बाद उन्हें पार्टी में फिर वापस ले लिया गया। बताया जा रहा कि प्रियंका चतुर्वेदी ने इसी को लेकर नाराज कांग्रेस से नाराज थीं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "कांग्रेस के लिए अपना खून-पसीना एक करने वालों के स्थान पर कुछ लंपट आचरण करने वालों को तरजीह मिल रही है।"

इस वजह से प्रियंका चतुर्वेदी ने छोड़ी कांग्रेस

इस वजह से प्रियंका चतुर्वेदी ने छोड़ी कांग्रेस

इसके बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी में मिली जिम्मेदारियों के लिए शुक्रिया अदा करने के साथ ही यह भी लिखा कि पिछले कुछ वक्त से उनके काम की पार्टी को कद्र नहीं कर रही थी। शिवसेना में शामिल होने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, उद्धव जी ने आज मुझे शिवसेना परिवार से जोड़ा है। यह सम्मान देने के लिए मैं उद्धव जी का शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होंने कहा कि, अपने काम की वजह से मैं मुंबई से कट गई थी, अब मैं वापस यहां के लिए काम करना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+