Lok Sabha Elections 2019: अमेठी और केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। राहुल, केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से मैदान में उतरेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस के सीनियर नेता एके एंटनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि केरल से लगातार आ रही कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए उन्होंने अमेठी के साथ ही वायनाड से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने कहा कि कांग्रेस में लंबे समय के मांग उठ रही थी कि राहुल दक्षिण की किसी एक सीट से भी चुनाव लड़ें। कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारी मांग स्वीकार कर ली है। वायनाड सीट कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल का ट्राई जंक्शन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि वायनाड को उसके भौगोलिक और सांस्कृतिक स्वरूप की वजह से चयन किया गया है।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'वायनाड संसदीय सीट से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक तीनों को जोड़ने वाली सीट है। कर्नाटक का मैसूर और तमिलनाडु क्षेत्र का मैसूर यहां से लगा हुआ है। कांग्रेस ने कहा कि इससे राहुल गांधी तीनों राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उत्तर और दक्षिण भारत में भी अच्छा संबंध साबित होगा।' सुरजेवाला ने कहा कि अमेठी से कांग्रेस और राहुल गांधी का पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने स्मृति ईरानी के बयान को लेकर कहा कि वे इस बार हार की हैट्रिक लगाने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications