रैली करने गए राहुल गांधी ने लुधियाना के खेतों में चलाया ट्रैक्टर, वीडियो
नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी ने बुधवार को ट्रैक्टर का सवारी की। लुधियाना में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल ने यहां खेतों में ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पार्टी की प्रभारी आशा कुमारी और सांसद रनवीत बिट्टू भी साथ रहे। लुधियाना के दाखां हलके में राहुल ने ट्रैक्टर चलाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। पंजाब की 13 सीटों पर सातवें चरण में 19 मई को मतदान है।

लुधियाना में अपनी चुनावी रैली में राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। गांधी ने यहां कहा कि लुधियाना का बिजनेस नरेंद्र मोदी ने खत्म कर दिया, मोदी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को अपने गलत फैसलों से नष्ट कर दिया है। राहुल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों के रोजगार छीनने का काम किया है। जबति कांग्रेस न्याय योजना लेकर आई है, न्याय योजना गरीबों के साथ-साथ छोटे और मंझोले बिजनेस वालों को फायदा देगी। गरीबों को फायदा होगा लेकिन उससे ज्यादा फायदा लुधियाना के बिजनेस को होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi और पंजाब के मुख्यमंत्री @capt_amarinder ने पंजाब के लुधियाना में ट्रैक्टर की सवारी की।#AbHogaNyay pic.twitter.com/i8E2MMPkoW
— Congress (@INCIndia) May 15, 2019
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि लुधियाना के छोटे और मंझोले बिजनेस, ऑटो इंडस्ट्री का पैसा 15 लोगों के पास चला जाए लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। लुधियाना में जो भी गरीब लोग हैं, उनके अकाउंट में उनकी पार्टी की सरकार आने पर पैसा भेजा जाएगा।
राहुल गांधी ने फरीदकोट के बरगाड़ी में भी रैली को संबोधित किया। बरगाड़ी में राहुल गांधी ने बरगाड़ी बेअदबी कांड पर बोलते हुए कहा कि आपके धर्म का अपमान हुआ था। मैं उस समय यहां आया था। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जिन्होंने गलत काम किया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पंजाब की सभी सीटों पर चुनावी कवरेज के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications