प्रियंका गांधी ने बताया, मोदी के सामने वाराणसी सीट से क्यों नहीं लड़ीं चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा के बाद उन्होंने वाराणसी से चुनाव ना लड़ने का फैसला किया। काफी समय तक ये कयास लगाए जा रहे थे कि वाराणसी सीट पर भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस से प्रियंका चुनाव लड़ सकती है। लेकिन कांग्रेस ने यहां से अजय राय को अपना कैंडिडेट बनाया है, जो 2014 में भी मोदी के सामने लड़े थे लेकिन हार गए थे।

lok sabha elections 2019 Priyanka Gandhi Vadra on Varanasi seat

प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने को लेकर मंगलवार को कहा, मैं पार्टी के सभी सीनियर नेताओं से और उत्तर प्रदेश के साथियों से सलाह करती हूं। सबको लगा कि मेरे पास पूर्वी यूपी की 41 सीटों पर प्रचार करने की जिम्मेदारी है, ऐसे में अगर मैं एक ही सीट पर जुट जाऊंगी तो बाकी सीटों पर नुकसान हो सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से उठाए गए सवालों पर भी मंगलवार को प्रियंका गांधी ने जवाब दिया। इस पूरे मामले को हास्यास्पद करार देते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल हिन्दुस्तानी है, ये किसको नहीं पता। प्रियंका गांधी ने अमेठी में कहा, पूरे हिदुस्तान को पता है राहुल गांधी हिंदुस्तानी है, उनके सामने वह पैदा हुआ, उनके सामने परवरिश हुई, उनके सामने वह बड़ा हुआ, क्या बकवास है यह? केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकता की शिकायत पर उन्हें नोटिस भेजा है।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+