Lok Sabha Elections 2019: आरा में मतदान के दौरान हंगामा, पथराव से पुलिसकर्मी घायल
पटना। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण की वोटिगं जारी है। बिहार के आठ सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इस फेज में आरा लोकसभा सीट पर भी मतदान किया जा रहा है। वहीं, आरा के बड़हड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 49 और 50 पर ग्रामीणों ने हंगामा किया है। दो पुलिसकर्मियों घायल होने की भी खबर है। सूत्रों ने बताया कि घटना को लेकर कुछ देर तक मतदान बाधित रहा।

हालांकि उग्र लोगों को समझा-बुझाकर मतदान शुरू करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि वोटिंग रोकने के लिए ऐसा किया गया था। इस बारे में एडीएम ने कहा कि बूथ पर मतदान में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। हो सकता है कि कुछ लोग मतदान को रोकने की कोशिश कर रहे होंगे. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। ग्रामीणों के पथराव को काबू करने के लिए पुलिस को पांच राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन के लोग जबरदस्ती महादलित टोले के लोगों को वोट करने के लिये गाड़ी में बैठा कर ले जा रहे थे इस पर देखते ही देखते ग्रामीण भड़क गए और प्रशासन की गाड़ी पर पथराव कर दिया और तोड़ फोड़ शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications